Hindi News

Damoh News : दमोह पुलिस ने 48 घंटों के बाद अंधे कत्ल का किया बड़ा खुलासा, जानें यहाँ

Written by:Amit Sengar
Published:

दमोह,आशीष कुमार जैन। दमोह (damoh) कोतवाली थाना अंतर्गत 2 दिन पहले एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा बड़ा खुलासा किया गया है। केवल 48 घंटों के बाद पुलिस के द्वारा यह खुलासा कर लिया गया है। जिसमें एक बुजुर्ग की हत्या के आरोपी नवयुवक को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल यह पूरा मामला समलैंगिक संबंधों को लेकर था। जिसके कारण से युवक के द्वारा बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़े…इंदौर पुलिस का सिंघम अवतार आया सामने, देर रात तक की बड़ी कार्रवाई

मामले के मुताबिक दमोह की कचौरा मंडी में एक बुजुर्ग बाबू खान की लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने एफ एस एल टीम की मदद से जांच शुरू की थी। जिसके बाद जो तथ्य सामने आया उससे बड़ा खुलासा हो गया। बाबू खान के पास बैठने वाले लोगों से जब पूछताछ की गई तो पुलिस के द्वारा देवेश रैकवार को गिरफ्तार किया गया।

जिससे गहन पूछताछ किए जाने के बाद देवेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और समलैंगिक संबंधों के चलते पैसों के लेनदेन के विवाद में यह हत्या किया जाना स्वीकार कर लिया। इस मामले पर एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह ने विस्तार से जानकारी दी।

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews