Hindi News

Ajay Devgn ने कंफर्म किए अपनी 3 फिल्मों के सीक्वल, शैतान और दृश्यम के सस्पेंस के बीच लगेगा गोलमाल की कॉमेडी का तड़का

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
अपनी फिल्म सिंघम अगेन के बाद अजय देवगन एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों की फ्रेंचाइजी से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। उन्होंने शैतान और दृश्यम जैसी फिल्मों के अगले हिस्से की अनाउंसमेंट कर दी है।
Ajay Devgn ने कंफर्म किए अपनी 3 फिल्मों के सीक्वल, शैतान और दृश्यम के सस्पेंस के बीच लगेगा गोलमाल की कॉमेडी का तड़का

Ajay Devgn: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से सुर्खियों में बने हुए हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में तैयार की गई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और अब तक करोड़ों की कमाई कर चुकी है। इस बीच एक्टर के फैंस को एक शानदार तोहफा मिला है और उनकी आने वाली तीन फिल्मों के सीक्वल कंफर्म हो गए हैं। सबसे खास बात यह है कि यह कोई हवा में उड़ती हुई खबर नहीं है बल्कि एक्टर ने खुद ही फिल्मों का अनाउंसमेंट किया है।

‘सिंघम अगेन’ करने के बाद अजय देवगन के पास कई सारी फिल्मों की भरमार देखने को मिल रही है। एक के बाद एक वो अपनी कई फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देने वाले हैं। उन्हें अपने भांजे अमन देवगन के साथ ‘आजाद’ में देखा जाएगा। इसके अलावा वह अपनी फिल्म ‘शैतान’ के सीक्वल और ‘दृश्यम 3’ की अनाउंसमेंट कर चुके हैं। उधर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल’ का पांचवा सीक्वल भी आने वाला है।

अजय देवगन की ‘शैतान’ और ‘दृश्यम’ (Ajay Devgn)

‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब अपने एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान अजय देवगन ने इनके सीक्वल को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया है कि ‘दृश्यम’ के अगले पार्ट पर काम चल रहा है और ‘शैतान 2’ लिखी जा रही है। वहीं रोहित शेट्टी ने बताया कि उनकी अगली फिल्म कॉप नहीं बल्कि ‘गोलमाल’ होगी।

गोलमाल हुई कंफर्म

अजय देवगन ने ‘गोलमाल 5’ को कंफर्म करते हुए यह कहा है कि ये समय सीक्वल का चल रहा है। दर्शन ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि उन्हें फिल्म में क्या मिलेगा। वह किरदारों पर भरोसा करने लगते हैं और उन्हें यकीन हो जाता है कि बड़े पर्दे पर उन्हें एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

एक्टर का वर्क फ्रंट

अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्में हैं। ‘सिंघम अगेन’ के बाद वो ‘आजाद’ में नजर आएंगे। इसके बाद वह शैतान 2, दृश्यम 3, गोलमाल 5 के साथ रेड 2, धमाल और दे दे प्यार दे 2 में दिखाई देंगे। अजय की सारी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews