Hindi News

बॉलीवुड के इस गाने में नजर आए थे 15-20 सितारे, सुपरहिट साबित हुई थी अमिताभ बच्चन की ये फिल्म

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बॉलीवुड की फिल्मों और गानों में आजकल कई सारे सितारों को दिखाने का चलन काफी बढ़ गया है। यह ट्रेंड सबसे पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म में नजर आया था। इसमें दो या चार नहीं बल्कि 15 से 20 सितारे दिखाई दिए थे।
बॉलीवुड के इस गाने में नजर आए थे 15-20 सितारे, सुपरहिट साबित हुई थी अमिताभ बच्चन की ये फिल्म

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में और गाने बने हैं, जिनमें एक या दो नहीं बल्कि कई सारे सितारों को एक साथ देखा गया है। जब सितारों का जमघट किसी भी फिल्म या गाने में दिखाई देता है तो वह अपने आप ही ब्लॉकबस्टर कहलाने लगता है। दरअसल मल्टी स्टारर प्रोजेक्ट्स में दर्शकों को एक साथ अलग-अलग सितारों की एक्टिंग का आनंद लेने को मिलता है, जिसकी वजह से इन्हें पसंद किया जाता है।

अगर आपके सामने कोई सुपरस्टार्स से लोडेड गाने की बात करेगा तो शायद आपको शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम का गाना याद आ जाएगा। इस गाने में कई सारे सितारों को एक साथ देखा गया था। लेकिन आज हम आपको 1981 में आए एक ऐसे गाने के बारे में बताते हैं जिसमें लगभग 15 से 20 सितारे दिखाई दिए थे। राजेश खन्ना, प्रेम चोपड़ा, राज कपूर और धर्मेंद्र जैसे बड़े-बड़े चेहरों को इसमें देखा गया था।

Amitabh Bachchan का सुपरस्टार्स से भरा गाना

हम बॉलीवुड स्टार्स से भरे हुए जिस गाने की बात कर रहे हैं वह सालों पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म में आया था। यह भी कहा जा सकता है कि गाने में सितारों को लेकर आने का यह ट्रेंड बिग बी की फिल्म से ही शुरू हुआ था। बॉक्स ऑफिस पर इसने खूब धमाल मचाया था और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

हम बात कर रहे हैं 1981 में आई मनमोहन देसाई की फिल्म ‘नसीब’ की। इस फिल्म के एक म्यूजिकल नंबर में 15 से 20 सितारों की फौज एक साथ दिखाई दी थी। इन सभी ने गाने में कैमियो किया था और अमिताभ बच्चन लीड कैरेक्टर में दिखाई दिए थे। ये गाना ‘जॉन जानी जनार्दन’ था जिसे उसे समय जबरदस्त तरीके से पहचान मिली थी।

नजर आए थे ये सितारे

बॉलीवुड के महानायक की इस फिल्म में इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आए थे। इसमें राज कपूर, रणधीर कपूर, शम्मी कपूर, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, विजय अरोड़ा, राकेश रोशन, वहीदा रहमान, माला सिन्हा, शर्मिला टैगोर, बिंदु, सिमी ग्रेवाल, सिंपल कपाड़िया और प्रेम नारायण जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। यह इस फिल्म का एक बहुत ही पॉपुलर और हिट गाना साबित हुआ था।

आरके स्टूडियो में चला एक हफ्ते

जब फिल्म का यह गाना सामने आया तभी से खूब पहचान मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरके स्टूडियो में इसे एक हफ्ते तक चलाया गया। डायरेक्टर मनमोहन देसाई के बेटे केतन देसाई ने खुद एक इंटरव्यू में इस गाने से जुड़ा किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि किस तरह से उनके पिता ने गाने में सितारों का जमघट लगा दिया था।

होटल के सीन में दिखे थे सितारे

फिल्म नसीब में अमिताभ बच्चन को वेटर की भूमिका में दिखाया गया था। गाने को खास बनाना था इसलिए मनमोहन देसाई ने होटल की पार्टी का सीन जोड़कर इन सभी सितारों को पेश किया। इस दौरान अमिताभ पूरी तरह से अपने रोल में थे और सभी सितारे अलग-अलग अंदाज में दिखाई दिए थे। इस गाने को बनाने में एक हफ्ते से ज्यादा का समय लगा क्योंकि इतने सारे सितारों के साथ एक साथ काम करना आसान नहीं था। इस गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews