Hindi News

अपने दम पर फिल्मों को हिट करवा देती है ये एक्ट्रेस, ग्लैमरस अदाओं और दमदार एक्टिंग से जीत लेती है दिल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
फिल्मों को हिट करने का क्रेडिट अक्सर हीरो के एक्शन और दमदार कहानी को दिया जाता है। इन सबके बीच कुछ एक्ट्रेस ऐसी हैं जो अपने दम पर फिल्में हिट करना जानती हैं।
अपने दम पर फिल्मों को हिट करवा देती है ये एक्ट्रेस, ग्लैमरस अदाओं और दमदार एक्टिंग से जीत लेती है दिल

बॉलीवुड की किसी भी हिट फिल्म की बात करें तो ढेर सारा एक्शन कलाकारों के बीच रोमांटिक बॉन्डिंग, सस्पेंस, थ्रिलर और मजबूत कहानी हमें यही सब याद आता है। हिट फिल्मों की लिस्ट की बात होती है तो अक्सर इस हीरो के एक्शन से जोड़कर देखा जाता है लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री की अदाकारा है भी किसी से कम नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीन के बारे में बता रहे हैं जिसे फिल्म हिट करने के लिए किसी सुपरस्टार की जरूरत नहीं होती।

इस एक्ट्रेस ने बड़े-बड़े सितारों के साथ एक्शन रोमांस और ड्रामा से भरी हिट फिल्में दी है। लेकिन सालो लीड वाली हिस्टोरिकल और थ्रिलर ड्रामा कर यह साबित कर चुकी है की सफलता के लिए उन्हें किसी मेल एक्टर की जरूरत नहीं है। वो केवल ग्लैमर नहीं बल्कि एक्टिंग की गहराई से लोगों को प्रभावित करने में कामयाब रहीं। अपनी शादी से लोगों का दिल जीतने वाली यह एक्ट्रेस 44 साल की है और आज भी अपने राजकुमार के इंतजार में हैं। एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अनुष्का शेट्टी है।

सादगी से दिल जीत लेती हैं अनुष्का (Anushka Shetty)

अनुष्का शेट्टी एक ऐसी एक्ट्रेस है जिनकी मुस्कान में एक अलग ही सादगी, अदाओं में नजाकत और आंखों में जादू देखने को मिलता है। वह कोई भी किरदार इतनी मजबूती से पर्दे पर पेश करती हैं कि लोगों को वह सच लगने लगता है। अभी मेहनत के दम पर उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल किया। हिंदी फिल्मों के दर्शक उन्हें बाहुबली से पहचानते हैं लेकिन वह साउथ इंडस्ट्री में कई सालों से मशहूर हैं।

इन फिल्मों से कमाया नाम

अनुष्का ने कहानी सितारों के साथ एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। यह फिल्में हिट भी साबित हुई लेकिन इनके अलावा वूमेन सेंट्रिक फिल्मों के जरिए उन्होंने खूब नाम कमाया। इसमें साइज जीरो, घाटी, रुद्रमादेवी जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में काम करके एक्ट्रेस ने साबित कर दिया कि अगर किसी भी किरदार को मेहनत और मजबूती के साथ पर्दे पर पेश करें तो अकेली एक्ट्रेस भी फिल्म को हिट कर सकती है।

 

कैसा रहा शुरुआती जीवन

अनुष्का का जन्म 7 नवंबर 1981 को कर्नाटक के मंगलूरु में हुआ। उनका असली नाम स्वीटी शेट्टी है। एक्ट्रेस की फैमिली का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है। खुद भी बचपन से ही पढ़ने लिखने में माहिर थी लेकिन अपनी खूबसूरती और पर्सनैलिटी की वजह से वह लोगों के बीच अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई। फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू करने से पहले कोई योगा इंस्ट्रक्टर थी। उनकी फिटनेस देखकर एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर की और इस तरह से उनका करियर शुरू हुआ।

कैसा रहा फिल्मी करियर

एक्ट्रेस ने साल 2005 में तेलुगु फिल्म सुपर से अपना करियर शुरू किया। सबसे अच्छी बात यह थी कि अपनी पहली ही फिल्म में उन्हें साउथ इंडस्ट्री के फेमस सितारे नागार्जुन के साथ काम करने का मौका मिला। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई लेकिन अनुष्का की एक्टिंग ने उन्हें एक अलग ही पहचान दिला दी। इसके बाद साल 2008 में उन्हें शौर्यम में गोपीचंद के साथ देखा गया। दोनों की केमिस्ट्री और एक्टिंग दर्शकों को बहुत पसंद आई। 2009 में उन्होंने अरुंधति में काम किया जिसमें उनके बेहतरीन अभिनय आज भी लोगों को याद है। 2010 में अल्लू अर्जुन के साथ उनकी जोड़ी वेदम में नजर आई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमल तो नहीं दिखा सकी लेकिन एक्ट्रेस को अपने अभिनय के लिए तारीफ जरुर मिली।

वूमेन सेंट्रिक फिल्मों से जीता दिल

अनुष्का ने साल 2015 में रुद्रमादेवी में काम किया। एक वूमेन सेंटर फिल्म थी क्योंकि इसमें एक महिला शासक का किरदार दिखाया गया था। इसके पहले उन्हें साइज जीरो में देखा गया था जिसके लिए उन्हें अपना वजन 20 किलो बढ़ाना पड़ा था। में महिला प्रधान फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की।

एक्टिंग के लिए अवॉर्ड

अनुष्का शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत मेहनत की। उनकी यह मेहनत कामयाब भी हुई और उन्हें कई तरह के पुरस्कार मिले। वह तीन बार फिल्मफेयर अवार्ड साउथ हासिल कर चुकी है। इसके अलावा हमने नंदी पुरस्कार और तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार के साथ कई सम्मान मिल चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews