भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में वैसे तो कई सिंगर्स हैं लेकिन आशा भोसले का नाम लेजेंडरी सिंगर की गिनती में आता है। वह 40 के दशक से संगीत जगत का हिस्सा रहीं और उनके गाने आज भी म्यूजिक पसंद करने वाले लोगों के दिलों में राज करते हैं। 92 वर्ष की उम्र में इस मशहूर पार्श्व गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर ने फैंस को गहरे गम ने डुबो दिया है।
आशा भोसले ने केवल 10 साल की उम्र में अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। उनकी बहन लता मंगेशकर उनसे ज्यादा बड़ी सिंगर हुआ करती थी और आशा को अक्सर लो बजट फिल्म के गाने मिला करते थे। इसके बावजूद भी उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने बॉलीवुड के कई लेजेंडरी म्यूजिक कंपोजर्स के साथ काम किया। चलिए आज हम आपको उनकी पर्सनल जिंदगी, सिंगिंग करियर और नेटवर्थ की जानकारी देते हैं।
10 साल की उम्र में पहला गाना
किसी को भी सुनने में यह बहुत हैरानी भरा लगेगा लेकिन आशा भोसले ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में कर दी थी। उन्होंने अपना पहला गाना मराठी भाषा में गाया था। ‘चला चला नव बाल’ नाम का यह गाना सिंगर ने अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ गाया था। इसके बाद 16 साल की उम्र में उन्होंने ‘रात की रानी’ फिल्म के लिए एक गाना गया और रातों रात स्टार बन गईं। उन्हें प्रोफेशनल करियर की सफलता 1957 से मिलना शुरू हुई जब उन्होंने मोहम्मद रफी के साथ ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी’ गाया। 80s के दशक तक उन्होंने कई फिल्मों में गाने गाए और बहुत नाम कमाया। 90s के दौर में उन्होंने ए आर रहमान के साथ टाइटल ट्रैक रंगीला गाया। ये गाना बहुत मशहूर हुआ और इसे आज भी लोग पसंद करते हैं।
View this post on Instagram
बहन के मुकाबले कम मिलते थे पैसे
लता मंगेशकर का इंडस्ट्री पर जो जादू था उससे हर कोई वाकिफ है। लेकिन उनके स्टारडम का आशा भोसले पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा। उन्हें काम तो बहुत मिल रहा था लेकिन अपनी बहन के मुकाबले महनताना बहुत कम मिलता था। इस बारे में इंडस्ट्री में जो बातें प्रचलित है उसके मुताबिक उन्हें लता के मुकाबले केवल 20 फीसदी दिया जाता था। हालांकि, इससे बचने का आशा ने नया तरीका निकाला। उन्हें अक्सर एक्सपेरिमेंट और आइटम नंबर सॉन्ग के लिए चुना जाता था और इसी को उन्होंने अपनी खासियत बना लिया। इंडस्ट्री में आखिरकार उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ही ली। उन्होंने 20 से ज्यादा भाषाओं में तकरीबन 12000 गाने रिकॉर्ड किए हैं।
16 की उम्र में रचाई शादी
10 साल की उम्र में अपना पहला गाना गाने के बाद आशा ने 16 साल की उम्र में अपने से 15 साल बड़े शख्स से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। उनकी पहली शादी नहीं चल पाई और उन्होंने दूसरी शादी अपने से 5 साल छोटे व्यक्ति से की। सिंगर ने पहली शादी गणपत राव से घर से भाग कर की थी। शादी के बाद में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पति और ससुराल वाले उनसे अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। 1960 में वह अपने पति से अलग हो गईं। इसके बाद उन्होंने अपने करियर पर ध्यान दिया और मजबूत पहचान बनाई। तलाक के 20 साल बाद उन्होंने राहुल देव बर्मन जिन्हें आर डी बर्मन के नाम से जाना जाता है से शादी की। उस समय बर्मन आशा से 6 साल छोटे थे। उस समय भी शादी में दिक्कत थी क्योंकि बर्मन की मां इस रिश्ते के खिलाफ थी।

सिंगर के तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़े हेमंत भोसले हैं जिनका 2015 में निधन हो चुका है। उनकी बेटी वर्षा भोसले का अभी 2012 में निधन हो गया था जो पत्रकार और कॉलम लेखिका थी। उनके सबसे छोटे बेटे आनंद भोसले हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्शनल प्रोडक्शन से जुड़े हुए हैं।
कितनी है दौलत
आशा भोसले दौलत के मामले में किसी से कम नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपने पीछे 100 करोड़ की संपत्ति छोड़ कर गई हैं। वह भारत की टॉप 10 सबसे अमीर गायिकाओं में से एक है। आशा केवल सिंगर ही नहीं बल्कि बिजनेस वूमेन भी थी। उनकी आय का प्रमुख स्रोत उनकी रेस्टोरेंट चैन है। इसके आउटलेट दुबई, बहरीन, अबू धाबी, कुवैत और UK में हैं। उनकी संपत्ति की बात करें तो पेडर रोड पर उनका एक अपार्टमेंट है जिसका नाम प्रभु कुंज है। इसके अलावा मुंबई और पुणे में भी उनकी प्रॉपर्टी है।






