बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह अपनी म्यूजिक के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार उनकी दूसरी शादी की खबरों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। लंबे समय से चल रही डेटिंग की अफवाहों के बाद अब यह कहा जा रहा है कि बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ गुपचुप शादी कर ली है।
इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर ईशा रिखी का नाम तेजी से ट्रेंड करने लगा है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं वो, जिन्होंने बादशाह की जिंदगी में नई खुशियां ला दी हैं।
ये भी पढ़ें
ईशा रिखी कौन हैं?
ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और अपनी पहचान बनाई।
उन्होंने 2013 में फिल्म ‘जट्ट बॉयज़ पुत जट्टां दे’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद ‘हप्पी गो लकी’ और ‘अरदास’ जैसी फिल्मों में काम कर उन्होंने अपनी एक्टिंग का दम दिखाया। उनकी खूबसूरती और मुस्कान ने उन्हें पंजाब में काफी पॉपुलर बना दिया। ईशा सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल और सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए भी जानी जाती हैं। उनका हर लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाता है।
बॉलीवुड में भी आजमाया हाथ
पंजाबी सिनेमा में सफलता पाने के बाद ईशा रिखी ने बॉलीवुड में भी कदम रखा। साल 2018 में आई फिल्म ‘नवाबजादे’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में एंट्री की। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन ईशा की स्क्रीन प्रेजेंस और खूबसूरती ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा।
कैसे शुरू हुई बादशाह और ईशा की लव स्टोरी
बादशाह और ईशा रिखी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होती गई। बताया जाता है कि दोनों की पसंद और सोच काफी मिलती-जुलती थी, जिससे उनका रिश्ता मजबूत होता चला गया। कुछ ही समय में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों को कई बार एक साथ वेकेशन पर जाते और इवेंट्स में साथ देखा गया, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट ही रखा।
बादशाह की पहली शादी
बादशाह की पहली शादी साल 2012 में जैस्मीन से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसी ग्रेस है। लेकिन कुछ सालों बाद उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं और दोनों अलग हो गए।
उस मुश्किल दौर के बाद ईशा रिखी उनकी जिंदगी में आईं और उन्होंने बादशाह को भावनात्मक रूप से काफी सपोर्ट किया। यही वजह है कि दोनों का रिश्ता और मजबूत होता चला गया। कहा जा रहा है कि पिछले 3-4 सालों से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब उन्होंने इस रिश्ते को नया नाम दे दिया है।
सोशल मीडिया पर छाई जोड़ी
ईशा रिखी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में उनकी शादी की तस्वीरें भी सामने आईं, जिन्हें देखकर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। ईशा का स्टाइल और उनका एलिगेंट लुक लोगों को काफी पसंद आता है, जिससे वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।