Bigg Boss 19 के घर में अब असली रंग सामने आया है। जो कंटेस्टेंट दोस्त बनकर लोगों को दोस्ती की सीख पढ़ा रहे थे वही एक दूसरे के दुश्मन बन कर पीठ पीछे वार करते नज़र आए। इसी बीच सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले कंटेस्टेंट अमाल मलिक ने अपने डर्टी गेम से सभी को हैरान कर दिया।
शो की शुरुआत में ही अमाल मलिक ने पहले दोस्ती और भरोसे का चेहरा दिखाया, लेकिन जैसे जैसे शो आगे बढ़ा उनकी चालाकी और और पीठ पीछे चुगली करने की हरकत ना सिर्फ़ ऑडियंस बल्कि घर वालों को भी नज़र आने लगी। सोशल मीडिया पर भी उन्हें अपनी इस हरकत की वजह से काफ़ी कुछ नाराज़गी झेलनी पड़ रही है। शो की शुरुआत में अमाल मलिक सभी को हीरो नज़र आ रहे थे और अब धीरे धीरे उन्होंने एक विलेन का रूप धारण कर लिया है।
अमाल मलिक खेल रहे हैं डबल गेम
शो की शुरुआत में ही अमाल ने एक अच्छे दोस्त बनने का नाटक किया। उन्होंने शुरुआत में अवेज़ दरबार, बशीर अली और जीशान क़ादरी के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनायी। लेकिन धीरे धीरे उनकी चालाकी सामने आने लगी।
बसीर को वोट न देने पर उन्हें बसीर की नाराज़गी भी झेलनी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद भी अमाल ने अपने रणनीति नहीं बदली और घर वालों को भड़काने की कोशिश करते रहे। इतना ही नहीं हैरानी की बात तो यह है कि जब जीशान की तबीयत बिगड़ी और उनसे कुछ काम नहीं बन रहा था तब भी अमाल ने कैप्टन अभिषेक बजाज से इसकी शिकायत की और कहा कि घर वालों को अपना काम समय पर पूरा करना चाहिए।
अमाल ने नीलम को क्यों धमकाया?
आपको बता दें, जीशान की तबीयत बिगड़ने पर नीलम उनकी मदद करती हुई नज़र आयी, और यह बात भी अमाल को कुछ रास नहीं आयी। उन्होंने नीलम को साफ़ साफ़ चुनौती दी है कि अगर वे जीशान का काम करती रही तो मैं भी अपना काम नहीं करूँगा।
उन्होंने नीलम से कहा कि जीशान आपकी हैं और भी अपना काम कर सकते हैं, जब इस मामले को लेकर जीशान ने अमाल से पूछा कि क्या तुमने नीलम को धमकाया था तो अमाल पूरी तरह से पीछे हटते हुए नज़र आए।
पिता को क्यों माँगनी पड़ी माफ़ी?
ऑडियंस को शो में अमाल का रवैया कुछ ख़ास पसंद नहीं आ रहा है, पहले उन्होंने अवेज़ दरबार की पर्सनल लाइफ़ से लेकर प्रोफ़ेशनल लाइफ़ तक की कई बातें करी, जिसके चलते अमाल के पिता डब्बू मलिक को मीडिया के सामने आकर माफ़ी माँगनी पड़ी।
उन्होंने अपनी बातों में यह कहा कि अमाल की हरकतों से किसी को व्यक्तिगत चोट नहीं पहुँचनी चाहिए, लेकिन यह घर का खेल है और रणनीति के तहत अमाल ने यह क़दम उठाया है।
सोशल मीडिया पर फैंस को नहीं पसंद आया रवैया
अमाल की चालाकी ने सिर्फ़ घर वालों को ही नहीं बल्कि दर्शकों को भी हैरान परेशान कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें काफ़ी ट्रोल करते हुए नज़र आ रहे हैं, लोगों ने डर्टी गेम मास्टर कहकर बुला रहे हैं। लोगों का कहना है कि घर के खेल में दोस्ती और विश्वास की बेवफ़ाई ने शो को और भी रोमांचक बना दिया है।






