रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। अपनी रिलीज के बाद से ही यह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते दिखाई दे रही है। 13 दिनों में इसकी कमाई का आंकड़ा 900 करोड़ के करीब पहुंच गया है। इस फिल्म में रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन सहित सभी सितारों को अपना किरदार बेहतरीन तरीके से निभाते हुए देखा गया।
फिल्म देखने के बाद हर कोई सितारों की एक्टिंग के साथ आदित्य धर की स्टोरी टेलिंग की तारीफ कर रहा है। हालांकि, स्पीच राइटर संतोष कुमार ने यह दावा किया है कि उनकी कहानी को चुराया गया है जो उन्होंने साल 2023 में लिखी थी।
धुरंधर 2 में है चुराई हुई कहानी?
राइटर संतोष कुमार आर एस का कहना है कि “सभी ने धुरंधर 2 देखी होगी। सभी जगह फिल्म बहुत अच्छी चल रही है। इसे देखने के बाद मुझे पता चला कि यह मेरी स्क्रिप्ट और कहानी है जिसे मैंने 2023 में बहुत मेहनत से लिखा था। मैंने इसे बहुत सारे कंपनियों को नरेट किया और यह लोग बोल रहे थे कि अगर बड़ा एक्टर चाहिए तो कॉर्पोरेट लेकर आना होगा। मैं कई कंपनियों के पास गया मुझे आदित्य रॉय कपूर चाहिए था मैंने बहुत ट्राई किया बहुत लोगों को कहानी भेजी। मैं स्क्रीन राइटर्स संगठन का मेंबर हूं मैंने 2023 में वहां भी स्टोरी रजिस्टर की थी। मेरे पास ईमेल कम्युनिकेशन और सबूत मौजूद है। सारे स्केच और स्क्रिप्ट में जल्द ही सबके सामने लाऊंगा। मैं फिल्म पर केस भी कर रहा हूं। उन लोगों ने फिल्म अच्छी बनाई है लेकिन मेरी कहानी को एक्सप्लोइट किया है।”
🚨 Story of an UNKNOWN MAN:
claims he wrote Dhurandhar 2’s script in 2023, Aditya Dhar stole it, made for entertainment, he turned it into political propaganda pic.twitter.com/CxvC79H4U7— Raj (@idfcwau) March 31, 2026
धुरंधर को कहा पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा
संतोष यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि “मैं यह फिल्म एंटरटेनमेंट के लिए बनाई थी लेकिन इसे पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा बना दिया गया है। मुझे बहुत दुख हो रहा है मेरे जैसे बहुत से मासूम लेखक है जो साउथ से आकर यहां ट्राई करते हैं। लोग कहते हैं कि उन्हें प्रोडक्शन वाले सपोर्ट करेंगे लेकिन ऐसा नहीं होता। यह लोग स्क्रिप्ट को कॉपी करके उसमें कुछ और डालकर फिल्म बना देते हैं। मेरे साथ जो हुआ वह किसी और के साथ ना हो इसलिए मैं कोशिश करूंगा कि लोगों को वह पता लगे जो हमारे साथ हुआ है।” संतोष कुमार के बयान पर फिल्म के मेकर्स या एक्टर्स की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया है।






