Hindi News

हनी सिंह के कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों में हुई तगड़ी झड़प, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप, वीडियो हुआ वायरल

Written by:Banshika Sharma
Published:
मशहूर सिंगर हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में उस वक्त हंगामा मच गया जब दर्शकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। 14 मार्च को इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षाकर्मियों के साथ दिल्ली पुलिस को भी स्थिति संभालते देखा जा सकता है।
हनी सिंह के कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों में हुई तगड़ी झड़प, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के लोकप्रिय रैपर और सिंगर हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में एक अप्रिय घटना सामने आई है। शनिवार, 14 मार्च को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि जब मंच पर हनी सिंह अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे, ठीक उसी वक्त ऑडियंस के बीच हंगामा चल रहा था।

यह कॉन्सर्ट हनी सिंह के ‘माय स्टोरी वर्ल्ड टूर’ का हिस्सा था, जिसमें उनके हजारों फैंस शामिल हुए थे। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसे शांत कराने के लिए सुरक्षा गार्ड्स के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के जवानों को भी बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झगड़े का वीडियो

एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मंच पर हनी सिंह बिना रुके अपना गाना गाते रहे, शायद उन्हें इस झड़प की जानकारी नहीं थी। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘दिल्ली वाले कहीं भी चालू हो जाते हैं।’ इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी संगीत कार्यक्रम में इस तरह की घटनाएं देखी गई हों।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajan Anand (@rjanand01)

कॉन्सर्ट में शूट हुआ नया म्यूजिक वीडियो

इस हंगामे के अलावा कॉन्सर्ट एक और वजह से चर्चा में है। हनी सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्होंने इसी कॉन्सर्ट के दौरान अपने एक नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग भी की है। उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसमें एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब मंच पर परफॉर्म कर रही हैं। हनी सिंह ने बताया कि यह पहली बार है जब हजारों की भीड़ के सामने लाइव कॉन्सर्ट में कोई म्यूजिक वीडियो शूट किया गया है।

बता दें कि इस कॉन्सर्ट के अगले ही दिन, यानी 15 मार्च को हनी सिंह ने अपना जन्मदिन भी मनाया। वह अपने इस म्यूजिक टूर के साथ ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma
Follow Us :GoogleNews