Hindi News

25 साल बाद दर्शकों से मिलने को तैयार तुलसी, जानें कब और कहां देख सकेंगे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
25 साल बाद दर्शकों की फेवरेट तुलसी छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही है। स्मृति ईरानी को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। चलिए जान लेते हैं ये शो कब और कहां आएगा।
25 साल बाद दर्शकों से मिलने को तैयार तुलसी, जानें कब और कहां देख सकेंगे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’

25 साल बाद एक बार फिर छोटे पर्दे पर दर्शक क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi kabhi Bahu Thi) देखने के लिए काफी एक्साइड हैं। एक्साइटमेंट ज्यादा इसलिए भी है क्योंकि एक बार फिर उन्हें अपनी फेवरेट तुलसी यानी स्मृति ईरानी देखने को मिलेगी। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर होकर तुलसी ने पॉलिटिक्स जॉइन कर लिया था और लोगों को कभी लगा नहीं था कि उन्हें फिर से एक्ट्रेस को पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 25 साल बाद वापसी करने जा रहा है और इसी के साथ तुलसी की भी वापसी हो रही है। फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर बनी हुई है। चलिए आपको बता देते हैं कि यह शो टीवी और ओटीटी पर कब आएगा।

कब शुरू होगा क्योंकि सास भी कभी बहू थी

इस मशहूर धारावाहिक के कमबैक को लेकर हर कोई उत्साहित है। 1 महीने पहले इसके नए सीजन का ऐलान किया गया था। इसकी ज्यादा चर्चा इसलिए भी हुई क्योंकि राजनीति से हटकर स्मृति का वापस छोटे पर्दे पर आना लोगों को हैरान कर रहा है। अपने एक इंटरव्यू के दौरान स्मृति को यह कहते हुए भी देखा गया था कि वह फुल टाइम पॉलीटिशियन और पार्ट टाइम एक्ट्रेस हैं।

टीवी पर कब आएगा शो

अगर आप भी इस शो को देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो यह 29 जुलाई को रात 10:30 बजे फेमस टीवी चैनल स्टार प्लस पर ऑन एयर किया जाएगा। केवल एक दिन बाद आप इसे देख सकते हैं और ज्यादा इंतजार की जरूरत नहीं है। शो की कहानी और कास्ट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। ये भी बोला जा रहा है कि नए लोग नजर आएंगे तो कभी पुराने लोगों के नजर आने की बात कही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसमें पांच नए कलाकारों की एंट्री हुई है, जो शगुन शर्मा, अमन गांधी, रोहित सुचांति और प्राची सिंह हैं। टीवी के कई सारे सेलेब्स के नाम इस सीरियल से जुड़े हैं।

OTT पर कहां लें आनंद

25 साल पहले जब ये शो आता था तब यह केवल टीवी पर देखा जा सकता था। अब नए जमाने की ऑडियंस को देखते हुए इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी लाया जाने वाला है। यह जियो प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews