Hindi News

विक्की कौशल की महावतार में बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री! पहली बार नजर आएगी ये जोड़ी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
विक्की कौशल की फिल्म महावतार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ये बताया जा रहा है कि दीपिका की जगह अब फिल्म में श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं।
विक्की कौशल की महावतार में बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री! पहली बार नजर आएगी ये जोड़ी

बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म महावतार का फैंस सालों से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को पहले साल 2026 में रिलीज किया जाने वाला था लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। यह बताया जा रहा है कि मेकर्स फिलहाल इस पर काम कर रहे हैं।

महावतार परशुराम पर आधारित फिल्म है,जिसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। इसमें विक्की कौशल को परशुराम की भूमिका में देखा जाने वाला है। फिल्म में फीमेल एक्ट्रेस कौन होगी इसपर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।

दीपिका थी लीड एक्ट्रेस

पहले यह खबर सामने आ रही थी कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाली हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अमर कौशिक द्वारा निर्देशित की जा रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को दूसरी एक्ट्रेस ने रिप्लेस कर दिया है। ये अदाकारा 800 करोड फिल्म दे चुकी है।

स्त्री को मिला लीड रोल

विक्की कौशल की इस माइथलॉजिकल ड्रामा को नई एक्ट्रेस मिल गई है। जिस एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण को रिप्लेस किया है कोई और नहीं बल्कि मैडॉक फिल्म्स यूनिवर्स की स्त्री यानी श्रद्धा कपूर हैं। यह बताया जा रहा है की डायरेक्टर और मेकर्स की एक्ट्रेस के साथ बात चल रही है।

रोल के लिए फिट है दीपिका

मीडिया रिपोर्ट्स में जब से यह खबर सामने आई है कि श्रद्धा कपूर को फिल्म के लिए चुना गया है। तब से यह कहा जा रहा है कि वह इसके लिए फिट भी बैठती हैं। यह कहा जा रहा है की टीम को किसी ऐसे एक्टर को तलाश थी जो कैरेक्टर को दमदार तरीके से पर्दे पर प्रेजेंट कर सके। अगर श्रद्धा रोल के लिए हां कर देती हैं तो दर्शकों को पहली बार पर्दे पर विक्की के साथ उनकी जोड़ी नजर आएगी। अभी तक मेकर्स या एक्ट्रेस की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कब शुरू होगी शूटिंग

मैडॉक फिल्म्स के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक महावतार है। इसे बड़े स्केल पर बनाने की तैयारी की जा रही है। खबरों की माने तो इसकी शूटिंग जून के बाद शुरू की जा सकती है। इसे रिलीज कब किया जाएगा फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews