Hindi News

बड़े पर्दे पर इस दिग्गज सिंगर के किरदार में नजर आएंगे Neil Nitin Mukesh? बायोपिक पर दिया अपडेट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
नील नितिन मुकेश जल्द ही अपने दादाजी की बायोपिक बड़े पर्दे पर पेश करने वाले हैं। हाल ही में उन्हें इस बारे में जानकारी देते हुए देखा गया।
बड़े पर्दे पर इस दिग्गज सिंगर के किरदार में नजर आएंगे Neil Nitin Mukesh? बायोपिक पर दिया अपडेट

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश किसी न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। अब एक बार फिर वह चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि उन्होंने अपने दादाजी और इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर मुकेश की जिंदगी पर बनाई जा रही है बायोपिक को लेकर नया अपडेट दिया है। बता दें कि एक्टर पिछले दो सालों इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

मुकेश का निधन 1976 में हुआ था और उसे समय नील की उम्र केवल 5 साल की थी। अब हाल ही में उन्होंने अपने दादाजी के बायोपिक को लेकर बातें की है। उन्होंने बताया कि उनके पास दादाजी की ज्यादा यादें नहीं है लेकिन अपने पिता और दादी से उन्होंने कई सारी कहानियां सुनी हैं।

नील नितिन मुकेश निभाएंगे किरदार (Neil Nitin Mukesh)

बायोपिक में मुकेश के किरदार को लेकर नील का कहना है कि वह खुद को इसके लिए सबसे ज्यादा परफेक्ट मानते हैं। इसके अलावा उनका यह भी कहना है कि वह रोल को निभाने में हिचक रहे हैं। उन्हें लगता है कि वह कहानी में किरदार निभाने की जगह इस प्रोड्यूस करने में ज्यादा अच्छे रहेंगे। एक्टर को लगता है कि उनके दादाजी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर सही तरीके से दिखाया जाए। वो इस कहानी को आज की पीढ़ी तक पहुंचाना चाहते हैं। वह बताना चाहते हैं कि किस तरह से आम इंसान ने प्रेरणा से अपने सपनों को सर्च कर दिखाया।

कौन थे मुकेश

सिंगर मुकेश की बात करें तो वह बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर थे। उनकी आवाज इतनी जादुई थी कि हर कोई खो जाया करता था। नील चाहते हैं कि उनके दादाजी की कहानी वह पर्दे पर लाना चाहते हैं ताकि लोग उनकी मेहनत और कामयाबी से रूबरू हो सके। पूरी फैमिली इस बायोपिक को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है और सभी जल्दी से बनाना चाहते हैं।

एक्टर का वर्क फ्रंट

नील के वर्क फ्रेंड की बात करें तो फिलहाल उन्हें जिओ हॉटस्टार पर रिलीज हुई म्यूजिकल सीरीज हाय जुनून में देखा जा रहा है। जिसमें उनके साथ सुमेध और जैकलीन फर्नांडिस के साथ सिद्धार्थ निगम जैसे सितारे हैं। इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !