परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में चल रहा नाम है। एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है तो दूसरा पॉलिटिशियन लेकिन सबसे इंटरेस्टिंग बात यह है कि यह दोनों कपल हैं। स्वीट सा दिखने वाला यह कपल बीते दिन ही एक नन्हे से राजकुमार का माता-पिता बना है। इनकी गिनती सबसे पॉपुलर जोड़ियां में होती है और फिलहाल फैंस इन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

साल 2023 में परिणिति और राघव ने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुई इस शादी की तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया था। जब से यह खबर सामने आई है कि उनके घर में नन्हा शहजादा आया है फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। चलिए आज हम आपको यह बताते हैं कि परिणीति चोपड़ा-राघव के बीच उम्र का कितना फासला है और इन दोनों की कमाई कितनी है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की उम्र (Parineeti Chopra)

राघव चड्ढा वैसे तो पॉलिटिशियन है लेकिन अपनी एक्ट्रेस पत्नी के साथ वह किसी हीरो से काम नहीं लगते हैं। इन दोनों की उम्र में केवल 20 दिन का फासला है। 22 अक्टूबर 1988 को परिणीति का जन्म हुआ था वही 11 नवंबर 1988 को राघव का बर्थडे आता है। इस तरह से एक्ट्रेस अपने हस्बैंड से 20 दिन बड़ी हैं।

कितनी है परी की नेटवर्थ

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की फेमस और सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया है और दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। एक समय ऐसा था जब परिणीति इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती थी। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। परी अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के पास मुंबई पहुंची और यहां फिल्मों में काम करना शुरू किया। एक्ट्रेस की संपत्ति और नेटवर्थ की बात करें तो यह कुल 74 करोड़ रुपए बताई जाती है। यह संपत्ति उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म, सोशल मीडिया कोलाब और ब्रांड एंडोर्समेंट से मिली है। मुंबई में उनका 22 करोड रुपए का सी-फेस अपार्टमेंट है। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर, ऑडी और जगुआर जैसी महंगी कार का कलेक्शन मौजूद है।

राघव चड्ढा की नेटवर्थ

राघव चड्ढा की घोषित संपत्ति काफी कम है। वह एक राजनेता है और उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास केवल 50 लाख रुपए की संपत्ति है। दिल्ली में उनके घर की कीमत 36 से 37 लाख है। इसके अलावा उनके पास 90 ग्राम सोना है और वह शेयर और म्युचुअल फंड में निवेश कर चुके हैं, जिसकी कीमत 6 लाख है। कार कलेक्शन में उनके पास मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर है।

अवॉर्ड फंक्शन में हुई मुलाकात

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरें अचानक सामने आई थी। एक्ट्रेस को राजनेता के साथ देखकर फैंस हैरान हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों की पहली मुलाकात लंदन के एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी। एक्ट्रेस के छोटे भाई ने उन्हें राघव से मिलने को कहा था। ये मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। इसके बाद यह कपल 2023 में शादी के बंधन में बंध गया।