रितेश देशमुख की हिस्टॉरिकल ड्रामा राजा शिवाजी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इसे 1 मई 2026 को सिनेमा घर में रिलीज किया गया है। पहले ही दिन से यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दिन पर दिन इसकी कमाई का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।
किसी भी फिल्म की सफलता केवल उसकी अच्छी कहानी से नहीं बल्कि उसकी कमर्शियल सक्सेस से जोड़कर देखी जाती है। राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चलिए जान लेते हैं कि सोमवार को इसने कितनी कमाई की है और इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कितना हो गया है।
राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
छत्रपति शिवाजी की जीवनी पर आधारित यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें सोमवार को भारत में 5.60 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से इसका नेट इंडिया कलेक्शन 39.50 करोड़ हो गया है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में यह 46.95 करोड़ की कमाई कर चुकी है। मंगलवार को इसके 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
Raja Shivaji scripts history on Monday! ✍️
The Marathi version alone collected ₹4.25 Cr on Day 4, beating Ved’s record by 40% to become the highest Monday earner. 📈
Total India Net stands at ₹39.50 Cr. 🏆 🚩https://t.co/wXg3mEXfvW#RajaShivaji #MarathiCinema…
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) May 5, 2026
कैसी है फिल्म
राजा शिवाजी एक भारतीय ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसे मराठा राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन पर बनाया गया है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने इस फिल्म का निर्माण मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियो के तहत किया है।






