Hindi News

कब रिलीज होगा रामायण का ट्रेलर? वैश्विक स्तर पर धूम मचाने को तैयार मेकर्स

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
कब रिलीज होगा रामायण का ट्रेलर? वैश्विक स्तर पर धूम मचाने को तैयार मेकर्स

रामायण पर बनाई जा रही रणबीर कपूर की फिल्म का हर किसी को इंतजार है। नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसे काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है ताकि ये ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके। इस फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है केवल किरदारों और कलाकारों के नाम सामने आए हैं।

दर्शक फिल्म के एक झलक देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में विशेष ग्रुप के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। यहां पर इसे पॉजिटिव रिस्पांस मिला। इस रिस्पांस से फिल्म की टीम का कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ गया है। किसी भी जब रामायण के ट्रेलर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

विदेश में लॉन्च होगा ट्रेलर

फिल्म के निर्माता रामायण को पहले ही भारत की सबसे महंगी फिल्म बता चुके हैं। अभी बताया जा रहा है कि इसका ट्रेलर अमेरिका के कैलिफोर्निया में होने वाले सेंड डिएगो कॉमिक कॉन फेस्टिवल में जारी किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां जोर-जोर से चल रही है। ट्रेलर को लेकर फेस्टिवल के अधिकारियों से बातचीत शुरू हो गई है।

कब आएगा ट्रेलर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के निर्माता कॉमिक कॉन के ऑर्गेनाइजर के साथ इसकी जगह पक्की करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। इसी साल जुलाई में 23 से 26 तारीख के बीच इस इवेंट का आयोजन किया जाने वाला है। इससे जाहिर है कि इसी बीच इस मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर का इस इवेंट में रिलीज होना दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नही है।

नजर आएंगे ये कलाकार

रामायण में बॉलीवुड एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ सई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, मोहित रैना, यश, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अमिताभ बच्चन और बॉबी देओल जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को दो पार्ट में बनाया जा रहा है। पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा और दूसरा अगले साल की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews