बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जितनी चर्चा में रहते हैं उतनी ही चर्चा उनके आलीशान बंगले मन्नत की भी होती है। दर्शक जितना उत्साहित शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए रहते हैं। उतनी ही भीड़ उनके बंगले के साथ फोटो खींचने के लिए भी लगी रहती है। पिछले कुछ दिनों से इस बंगले के रिनोवेशन को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है।
अब एक बार फिर एक्टर का बंगला चर्चा में आ गया है। हाल ही में मुंबई नगर पालिका की टीम ने मन्नत का दौरा किया। जिसकी वजह से सभी का ध्यान हिसार चला गया है। दरअसल, खबरें आ रही है कि रिनोवेशन के काम को लेकर कोई शिकायत आने की वजह से यह दौरा किया गया। चलिए आपको पूरा मामला बता देते है।
BMC की टीम पहुंची मन्नत
20 जून को वन विभाग और बीएमसी की टीम शाहरुख खान की बंगले मन्नत पर पहुंची। बता दें कि एक शिकायत आई थी जिसमें बंगले में चल रहे हैं रिनोवेशन के काम में तटीय नियमन क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन होने की बात कही गई थी। इसी के चलते दोनों ही विभाग की टीम दौरा करने के लिए पहुंची थी। टीम के मुताबिक साइट का निरीक्षण किया गया है। जांच के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और इसे जमा किया जाएगा।
कहां रह रहा है Shahrukh Khan का परिवार
फिलहाल मन्नत में रिनोवेशन का काम चल रहा है, जिसके चलते शाहरुख, गौरी, आर्यन, सुहाना और अबराम बांद्रा के पाली हिल स्थित एक किराए के लग्जरी डुप्लेक्स में रह रहे हैं। यह अपार्टमेंट फर्म निर्माता वासु भगनानी की प्रॉपर्टी में है। यहां रहने के लिए एक्टर 24 लाख रुपए प्रति महीना चुका रहे हैं। बता दें की मन्नत में एक और फ्लोर तैयार किया जा रहा है जो बहुत ही लग्जरी और शानदार होने वाला है। इसके लिए गौरी खान ने बीएमसी से स्पेशल परमिशन ली है।






