Hindi News

लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइनी से शादी करने जा रहे हैं शिखर धवन, वायरल हुई प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद अब शिखर धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी से शादी करने जा रहे हैं। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सामने आई है।
लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइनी से शादी करने जा रहे हैं शिखर धवन, वायरल हुई प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें

भारत के मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। वह एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने क्रिकेट के अलावा पर्सनल जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी है। फैंस के बीच उन्हें गब्बर के नाम से पहचाना जाता है। अब वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइनी के साथ शादी करने जा रहे हैं।

शिखर धवन और सोफी ने पिछले महीने ही इंगेजमेंट की थी। जिससे फैंस में खुशी की लहर छा गई थी। इनकी सगाई के बाद से ही फैंस शादी का इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार अब खत्म होता हुआ दिखाई दे रहा है क्योंकि शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। सबसे पहले संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया और अब हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई है।

हल्दी सेरेमनी से आई तस्वीरें

शिखर धवन को अपनी विदेशी दुल्हनिया के साथ प्री वेडिंग फंक्शन में जमकर मस्ती करते हुए देखा गया। उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें कपल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है।

छाया सोफी का ट्रेडिशनल अंदाज

हल्दी सेरेमनी के फंक्शन में सोफी को ट्रेडिशनल लुक में देखा गया। उन्होंने लाल रंग के लहंगे के साथ स्लीवलेस चोली पहनी थी और येलो दुपट्टा कैरी किया था। अपने ट्रेडिशनल लुक को उन्होंने ग्रीन इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soph (@sophieshine93)

कैसे मनाई हल्दी सेरेमनी

कपल की सेरेमनी काफी अलग अंदाज में आयोजित की गई। इसमें हल्दी की जगह पीले फूलों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा सोफी की चूड़ा सेरेमनी की फोटो भी सामने आई है जिसमें उन्हें अपना कलीरा फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। तस्वीर में वह व्हाइट कुर्ता, पजामा और येलो नेहरू जैकेट पहने शिखर के साथ पोज दे रही हैं।

शिखर का हो चुका है तलाक

बता दें कि सोफी शाइनी के साथ शिखर धवन 40 साल की उम्र में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। इसके पहले उनकी शादी मेलबॉर्न की आयशा मुखर्जी से हुई थी जिनसे उन्हें एक बेटा है। साल 2021 में यह अलग हो गए थे और 2023 में आधिकारिक तलाक ले लिया था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews