Hindi News

Sonam Bajwa की तरह दिखने वाली पार्टनर चाहता था लड़का, परेशान हो लड़की ने तोड़ी सगाई, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
फिल्में सितारों के लिए फैंस की दीवानगी कभी-कभी इतनी बढ़ जाती है कि मुसीबत बन जाती है। हाल ही में सोनम बाजवा को एक ऐसा ही किस्सा शेयर करते हुए देखा गया जब उनसे ऑबसेस्ड एक फैन ने अपनी सगाई तोड़ दी।
Sonam Bajwa की तरह दिखने वाली पार्टनर चाहता था लड़का, परेशान हो लड़की ने तोड़ी सगाई, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

हर सेलिब्रिटी के जीवन में कभी ना कभी वह मौका जरूर आता है, जो या तो फनी मोमेंट होता है या फिर उन्हें हैरानी में डाल देता है। पंजाबी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम बाजवा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक फैन ने उनके पीछे अपनी सगाई तोड़ दी।

सेलिब्रिटीज के पीछे दौड़ते भागते, ऑटोग्राफ लेते तस्वीर क्लिक करते फैन तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन कुछ लोग अपने चहेते सितारे के इतने ज्यादा दीवाने होते हैं कि कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में खुलासा किया कि एक फीमेल फैन ने उनकी वजह से अपनी सगाई तोड़ दी और वह किसी और से शादी करने वाली हैं।

सोनम बाजवा की फैन ने तोड़ी सगाई

एक्ट्रेस को हाल ही में सोफी चौधरी के टॉक शो फेमसली फिट विद सोफी में देखा गया था। यहां उन्होंने अपने साथ हुए एक अजीब फैन मोमेंट के बारे में बात की। सोनम ने बताया कि उनका एक फैन उनसे इतना ज्यादा ऑबसेस्ड था कि अपनी मंगेतर को भी उन्हीं की तरह देखना चाहता था। एक्ट्रेस ने कहा कि एक लड़की मेरे पास आई और मुझसे पूछा कि क्या आप सोनम बाजवा है? मैंने हां कहा और उन्होंने कहा कि मुझे आपसे कुछ कहना है। उन्होंने बताया कि मेरी वजह से उनकी सगाई टूट गई।

View this post on Instagram

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

एक्ट्रेस से ऑबसेस्ड था फैन

बाजवा ने कहा कि लड़की ने मुझे बताया कि मैंने उस लड़के से सगाई तोड़ दी क्योंकि वह आपसे बहुत ज्यादा ऑबसेस्ड था। वह चाहता था कि मैं आपकी तरह दिखूं और मेरी बॉडी भी आपकी तरह ही दिखे। यह सब मेरे लिए बहुत ज्यादा था इसलिए मैंने सगाई तोड़ने का फैसला लिया। ये सब सुनकर एक्ट्रेस बहुत हैरान थी।

एक्ट्रेस को हुआ अफसोस

उस लड़की की बातें सुनने के बाद एक्ट्रेस शॉक में थी और उन्हें अफसोस हो रहा था। एक्ट्रेस ने कहा मुझे नहीं पता कि मुझे यह बोलना चाहिए या नहीं यह सुनकर मुझे बहुत अफसोस हुआ और मैं हैरान रह गई। एक्ट्रेस ने कहा कि अभी वो बहुत खुश हैं और उन्होंने किसी और से सगाई कर ली इस बात कि मुझे खुशी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews