मुक्कमल नहीं हो सका इन बॉलीवुड सितारों का इश्क, आज भी होते हैं अधूरी प्रेम कहानी के चर्चे

Bollywood love story

Bollywood Love Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे हमेशा ही अपने फिल्मी प्रोजेक्ट और लग्जरी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। जितनी चर्चा इन सितारों की फिल्मों की होती है उतनी ही चर्चा इनकी पर्सनल लाइफ की भी होती है। अक्सर दर्शक यह जान लेना चाहते हैं कि उनका चहेता सितारा किस व्यक्ति को डेट कर रहा है। अपनी जिंदगी में वह किस तरह से रहता है और उसके पास क्या-क्या चीज हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में इन सितारों की प्रेम कहानी रहती हैं।

हम सभी ने कई बॉलीवुड फिल्में देखी हैं जिनमें दिखाई गई लव स्टोरी आज भी दर्शकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। लेकिन आज हम आपको सितारों की असली लव स्टोरी से रूबरू करवाते हैं। आज हम उन के बारे में जानेंगे जिन्होंने एकदूजे से प्यार तो बेतहाशा किया लेकिन आखिरकार इनका इश्क मुकम्मल नहीं हो सका।

राज कपूर और नरगिस

नरगिस और राज कपूर एक समय एक दूसरे के प्रेम में पड़े हुए थे। इनकी अधूरी प्रेम कहानी को आज भी याद किया जाता है। 1946 में इन दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हुई थी और यह फिल्म ‘आग’ में काम करते हुए दिखाई दिए थे। धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकी बढ़ी और ये एक दूसरे से प्यार करने लगे। जब इनका इश्क परवान चढ़ रहा था उस समय राज कपूर शादीशुदा थे और नरगिस चाहती थी कि इस प्यार को कुछ नाम दे दिया जाए। दूसरी तरफ वह यह भी जानती थी कि राज कपूर कभी भी कृष्णा कपूर को नहीं छोड़ेंगे। बस फिर क्या था कुछ दिनों बाद नरगिस की मुलाकात सुनील दत्त से हुई और उन्होंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया।

दिलीप कुमार और मधुबाला

मधुबाला 50 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक हैं। दिलीप कुमार और एक्ट्रेस के बीच अफेयर था लेकिन उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। इस जोड़ी को मुगल-ए-आजम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देते हुए देखा गया था जिसने भारतीय सिनेमा में इतिहास रचा और 70 सालों बाद भी लोगों के बीच इसकी बातें होती है। ये दोनों एक दूसरे को बहुत चाहते थे लेकिन मधुबाला के पिता के विरोध और बी आर चोपड़ा के केस ने इन दोनों के रिश्ते में दरार डाल दी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews