Hindi News

क्यों लगातार TRP चार्ट्स में छाया है TMKOC? भिड़े ने बताई अंदर की बात

Written by:Bhawna Choubey
Published:
TRP: पिछले 17 सालों से हसाने वाला कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज भी TRP लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। इस शो की लोकप्रियता में ना तो कोई गिरावट आयी है और न ही दर्शकों की रुचि घटी है। अब इस जबरदस्त TRP परफॉर्मेंस को लेकर खुद ‘भिड़े’ यानी एक्टर मंदार चंदवडकर ने वजह बताई है।
क्यों लगातार TRP चार्ट्स में छाया है TMKOC? भिड़े ने बताई अंदर की बात

पिछले तीन हफ़्तों से लगातार तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो TRP की दौड़ में सबसे ऊपर बना हुआ है। तमाम हिंदी TV शोज़ को पीछे छोड़ते हुए ये शो एक बार फिर से दर्शकों के दिलों पर राज करता हुआ नज़र आ रहा है। शो में आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवडकर ने भी इस कामयाबी पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है।

भिड़े का कहना है कि उन्हें गर्व है कि 17 साल बाद भी लोग TMKOC शो को उतना ही पसंद करते हैं जितना कि पहले किया करते थे, उन्होंने कहा कि शो में कई कलाकार जाते हैं और कई नए कलाकार आते हैं, लेकिन आज तक इस बात से शो की TRP पर फ़र्क नहीं पड़ा है, यही बात इस शो को सबसे ज़्यादा ख़ास बनाती है।

TRP में रहने की वजह

भिड़े ने यह भी बताया कि इस वक़्त भूतनी वाला ट्रैक चल रहा है, जिसे लोगों के द्वारा ख़ूब पसंद किया गया है। गोकुलधाम वासी किसी मुश्किल में फँसते हैं तो दर्शकों को बड़ा मज़ा आता है, इस भूतनी वाले ट्रैक के बाद सोशल मीडिया पर कई मिम्स और वीडियो भी वायरल हुए हैं, इतना ही नहीं भिड़े ने यह भी बताया कि उनकी एक डान्स पर मज़ेदार म्यूज़िक लगाकर ख़ूब वायरल किया गया है।

जल्द ही आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

मंदार ने इस बात का भी ख़ुलासा किया है कि आने वाले एपिसोड्स में एक बड़ा ट्विस्ट जल्द ही देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे क्लाइमेक्स की ओर बढ़ रहे हैं जहाँ कहानी और मज़ेदार होती जाएंगी। जैसे जैसे नए नए एपिसोड आते जाएंगे वैसे वैसे दर्शकों को ठहाके लगाने के नए नए मौक़े मिलते जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को इसलिए भी ज़्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि ये कॉमेडी के साथ साथ सस्पेंस और कन्फ्यूजन भी क्रिएट करता है।

TRP में टॉप रहने की अन्य वजह

शो की सादगी और पारिवारिक मूल्य बनाते हैं इसे यूनिक

मंदार चंदवडकर का मानना है कि “तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा शो है जिसे बच्चा हो या बुजुर्ग, सभी परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।” यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

जहां आजकल के कई सीरियल्स में नकारात्मकता, झगड़े या ग्लैमर हावी है, वहीं TMKOC सीधा-सादा, हल्का-फुल्का हास्य और नैतिकता से जुड़ा कंटेंट पेश करता है। यही कारण है कि यह शो आज भी हर उम्र के दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है।

हर किरदार से जुड़ाव और अलग पहचान

शो में हर किरदार की अपनी एक खास पहचान है चाहे वो जेठालाल हों, टप्पू, बबीता जी या भिड़े। मंदार बताते हैं कि “हम सब एक परिवार की तरह हैं, और स्क्रीन पर जो प्यार दिखता है, वो ऑफ-स्क्रीन भी वैसा ही है।”

कॉमेडी के साथ सामाजिक संदेश भी देता है शो

मंदार चंदवडकर का यह भी कहना है कि शो में सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने वाला कंटेंट भी होता है। हर एपिसोड में एक छोटा-सा संदेश छिपा होता है स्वच्छता, पर्यावरण, ट्रैफिक नियम, पड़ोसी से व्यवहार आदि पर।

टीवी पर भले सैकड़ों शो हों, लेकिन TMKOC जैसा संतुलन बहुत कम देखने को मिलता है, जहां हंसी के साथ-साथ शिक्षा भी हो। यही कारण है कि यह शो लगातार TRP में नंबर 1 पर बना रहता है और दर्शकों का भरोसा कायम रखता है।

 

 

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews