विक्की कौशल और कटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल होती है। इन दोनों की शानदार केमिस्ट्री फैंस के बीच हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। 4 साल पहले इस कपल ने धूमधाम से शादी की थी और कुछ समय पहले ही नन्हे मेहमान का अपने जीवन में स्वागत किया है। जब इस कपल ने शादी की थी उसके बाद से ही इन्हें ग्रीन फ्लैग का टैग दिया जा रहा है।
विक्की और कटरीना हमेशा एक दूसरे पर प्यार लुटाते और सपोर्ट करते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, अब विक्की को शादी के चार साल बाद पति-पत्नी के रिश्ते पर एक ऐसी बात कहते हुए देखा गया, जिसने फैंस को गुस्सा दिला दिया है। लोग उनके इन शब्दों को पत्नी का अपमान बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें
विक्की कौशल ने शादी पर किया मजाक
कई बार व्यक्ति को मजाक बहुत भारी पड़ जाता है और ऐसा ही विक्की के साथ हो रहा है। मंगलवार को एक्टर एक शादी समारोह में पहुंचे थे जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। स्टेज पर खड़े होकर वो दूल्हे से मजाकिया अंदाज में पूछते हैं हाउ इस द जोश। इस पर सामने खड़े हुए लोग कहते हैं हाई सर। इस पर विक्की ने कहा मैंने देखा है कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है और हम शादीशुदा लोगों का जोश शानदार साल दर साल कम होता जाता है। बस विक्की की यही बात लोगों को पसंद नहीं आई है और वह एक्टर से नाराज हो गए हैं।
Vicky is turning into the wife jokes guy
byu/yours_truly_Davina inBollyBlindsNGossip
फैंस का कहना पत्नी का किया अपमान
सोशल मीडिया पर लोग एक्टर को खरी-खोटी सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि साल 2026 आ गया है और हम अब भी औरतों के खिलाफ शादी का मजाक उड़ाने वाले जोक्स मार रहे हैं। एक ने कहा मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आता पुरुष सबके सामने अपनी शादी का मजाक उड़ाते हैं। किसने कहा यह अप्रत्यक्ष तौर पर पत्नी का अपमान है जो बिल्कुल भी मजेदार नहीं है। लोग विक्की को यह सलाह दे रहे हैं कि सार्वजनिक मंच पर कुछ भी बोलने से पहले उन्हें ध्यान रखना चाहिए।
एक्टर का वर्कफ्रंट
विकी कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में देखा जाने वाला है। इसमें इनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर सिंह भी दिखाई देने वाले हैं।