Hindi News

दूसरी बार पापा बने Vivian Dsena, घर में किया नन्हे राजकुमार का स्वागत

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
टेलीविजन एक्टर विवियन डिसेना ने फैंस को एक खुशखबरी सुनाई है। दरअसल, एक्टर की पत्नी ने नन्हे बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है।
दूसरी बार पापा बने Vivian Dsena, घर में किया नन्हे राजकुमार का स्वागत

विवियन डिसेना की गिनती टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में होती है। अपने अब तक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक टीवी सीरियल में काम किया है। कुछ समय पहले उन्हें बिग बॉस में देखा गया था जहां से उनकी पापुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई। अब ये खबर आ रही है कि वह दूसरी बार पापा बन गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवियन डिसेना की पत्नी नौरान अली ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस कपल ने बेबी बॉय का स्वागत किया है। सोशल मीडिया के जरिए इन्होंने अपने चाहने वालों को यह खुशखबरी दी है।

विवियन डिसेना बने पिता

विवियन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने प्रिंस के जन्म के बारे में फैंस को जानकारी दी है। उन्होंने यह बताया है कि आखिर कुछ समय से वह लाइम लाइट से दूर क्यों थे। इसकी वजह उनकी वाइफ की प्रेगनेंसी थी। बच्चे के जन्म की खुशी जाहिर करते हुए एक्टर ने लिखा कुछ समय के लिए नजरों से ओझल हो गया था और इसकी एक वजह भी थी। कुछ कहानियों का ऐलान नहीं किया जाता उन्हें पहले जिया जाता है। उस खामोशी ने सब कुछ कह दिया। अब हमारा साम्राज्य और भी बड़ा हो गया है और इस बार राजकुमार आया है।

तीन साल पहले बने थे पैरेंट्स

विवियन डिसेना और उनकी पत्नी साल 2023 में माता-पिता बने थे। इसके पहले साल 2022 में एक्टर ने इजिप्ट की रहने वाले जर्नलिस्ट नौरान अली से शादी की थी। नौरान की पहली शादी से दो बेटियां हैं, जिनका विवियन के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड है। अब ये कपल चार बच्चों का माता-पिता बन गया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

विवियन की जिंदगी में आई इस नन्ही खुशी के बारे में जानने के बाद फैंस और सेलिब्रिटीज उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। अली गोनी ने लिखा भाई बहुत मुबारक। रुबीना ने कहा ओह माय गॉड। तुम्हें और नौरान को बधाई। इसके अलावा भारती सिंह और ईशा सिंह सहित कई लोगों ने कपल को बधाई दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews