अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी वॉर 2 (War 2) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। थिएटर में इस फिल्म का धमाल देखने को मिल रहा है। ऋतिक रोशन के साथ इस फिल्म में जूनियर एनटीआर भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का एक्शन और धमाकेदार सीक्वेंस लोगों को इंप्रेस कर रहा है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड काफी अच्छा निकला है।
थिएटर में तो इस फिल्म ने जमकर धमाल मचा दिया है। कहानी, एक्शन और सीक्वेंस लोगों को पसंद आए हैं। वहीं अब इसके OTT रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है। हर कोई यह जान लेना चाहता है कि ऑनलाइन इसे कहां स्ट्रीम किया जाने वाला है।
कौन है War 2 का डिजिटल पार्टनर
आजकल बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर फिल्में रिलीज होने का चलन काफी बढ़ गया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही डिजिटल राइट्स बेच दिए जाते हैं। वॉर 2 इस साल की सबसे बड़ी महंगा बजट मूवी है। यही वजह है कि इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पार्टनर डील पहले ही हो चुकी है। बता दें कि फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स को बेचे गए हैं।
कब होगी स्ट्रीम
डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स के पास है और फिल्म को इस पर ही ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। प्री और पोस्ट क्रेडिट सीन में इस बात की जानकारी आराम से मिल जाएगी। फिल्म को कब रिलीज किया जाएगा फिलहाल इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अक्टूबर में दिवाली के मौके पर इसे ऑनलाइन रिलीज किया जा सकता है।
कितना रहा फिल्म का कलेक्शन
14 अगस्त को यह फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। चार दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 164 करोड़ का कारोबार किया है। वर्ल्डवाइड की कमाई का आंकड़ा 245 करोड़। ट्रेड एनालिस्ट यह अनुमान लगा रहे थे कि वीकेंड में यह फिल्म देश में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 5000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किए जाने के बावजूद भी इसने ताबड़तोड़ कलेक्शन नहीं किया है।






