Hindi News

MP के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
MP के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में अधिकारी कर्मचारियों (Employees-officers) के लिए बड़ी खबर है। दरअसल प्रदेश में काम नहीं करने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर जल्द गाज गिर सकती है। राज्य शासन ने इसके लिए बड़ी तैयारी कर ली है। राज्य शासन द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को सेवा से बाहर करने का रास्ता दिखाने के लिए उनकी सेवाओं की समीक्षा की जा रही है। इसके लिए अधिकारी कर्मचारी के सेवा से जुड़ी सभी जानकारी मांगी गई है। इसके संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Adminstration) ने आदेश जारी किए हैं।

Read More: फिर बढ़ेंगे कर्मचारियों के DA! अन्य भत्तों में लाभ सहित Salary में होगा बंपर उछाल

दरअसल सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश अनुसार प्रदेश के ऐसे कर्मचारी जिनकी आयु 50 वर्ष की हो गई है या उन्होंने 20 साल की अपनी सेवा की शर्त को पूरा कर लिया है। ऐसे अधिकारी कर्मचारी की रिपोर्ट मांगी गई है। माना जा रहा है कि इस प्रतिवेदन के आधार पर सरकार द्वारा अधिकारी कर्मचारी के सेवा के बारे में जानकारी ली जाएगी।

Read More: CM Shivraj की प्रदेशवासियों के लिए बड़ी घोषणा, अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश

वहीं प्रदेश में काम नहीं करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सेवा से बाहर दिखाने का निर्णय लिया जाए। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव दिशा नागवंशी ने सभी विभाग संभाग आयुक्त कलेक्टर को पत्र लिखकर संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी की सेवा की समीक्षा का प्रतिवेदन मांगा है।

बता दे कि मध्यप्रदेश में कार्य में लापरवाही करने वाले कई अफसरों पर अब तक गाज गिर चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) स्वयं मामले की समीक्षा करते हैं। इस दौरान कई कार्यक्रमों में उन्होंने प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए लेन देन से सावधान रहने की हिदायत दी थी। वही कार्य न करने वाले अफसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए CM Shivraj ने कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews