Hindi News

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 5% की वृद्धि, 5 किस्तों में होगा एरियर का भुगतान, आदेश जारी, जून में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Published:
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सातवें वेतनमान के तहत आने वाले कार्मिकों के महंगाई भत्ते वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत अब कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से 53 प्रतिशत एवं 1 जनवरी 2025 से 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 5% की वृद्धि, 5 किस्तों में होगा एरियर का भुगतान, आदेश जारी, जून में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

मध्य प्रदेश के लाखों अधिकारियों कर्मचारियों और पेंशनरों के बाद बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% की वृद्धि की है, जिसके तहत अब कर्मचारियों को कुल 55% महंगाई भत्ता मिलेगा। मई महीने के वेतन में बढ़ा हुआ डीए शामिल किया जाएगा जो जून में मिलेगा।

आदेश के मुताबिक, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सातवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को डीए में 1 जुलाई 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से DA में 2% की वृद्धि की है, जिसके बाद डीए 50% से बढ़कर 55 फीसदी पहुंच गया है, ऐसे में जुलाई 2024 से जनवरी 2025 तक का एरियर किस्तों में दिया जाएगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मई 2025 के वेतन में दिखेगा जो जून में आएगी।

DA Hike : 5 किस्तों में होगा एरियर का भुगतान

01 जुलाई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक की एरियर राशि का भुगतान पाँच समान किस्तों में क्रमशः मई 2025, जून 2025, जुलाई 2025, अगस्त 2025 एवं सितम्बर 2025 के वेतन के साथ किया जाएगा, ऐसे कार्मिक जो 01 जुलाई 2024 से 31 मई 2025 की अवधि में सेवानिवृत्त / मृत हो गये हैं, उन्हें अथवा उनके नामांकित सदस्य को एरियर राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा।

अप्रैल में बढ़ा था राज्य कर्मचारियों का डीए

गौरतलब है कि अप्रैल में मोहन यादव सरकार ने राज्य कर्मचारियों के डीए में 5 फीसदी ( जुलाई 2024 से 3% और जनवरी 2025 से 2%) की वृद्धि की थी जिसके बाद डीए 55 फीसदी पहुंच गया है।नई दरें 1 जुलाई 2024 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई से मार्च तक एरियर भी मिलेगा। 9 महीने के एरियर का भुगतान जून से अक्टूबर 2025 के बीच 5 समान किस्तों में किया जाएगा। इसका लाभ प्रदेश के 7.50 लाख अधिकारियों कर्मचारियों को होगा। वही पेंशनरों को मार्च 2025 से 3 फीसदी डीआर का लाभ दिया जाएगा और एरियर का भुगतान भी किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews