Hindi News

MPPSC: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, आज से शुरू होंगे आवेदन, जुलाई में आयोजित होगी परीक्षा

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MPPSC: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, आज से शुरू होंगे आवेदन, जुलाई में आयोजित होगी परीक्षा

mppsc

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPSC Exam 2022. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।  राज्य वन सेवा (मुख्य) परीक्षा- 2020 (State Forest Service ( Main) Examination – 2020 ) के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज सोमवार 13 जून से फिर से शुरू होने जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 जून तक आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़े.. MPPEB: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा पर बड़ी अपडेट, भर्ती प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती

आयोग इंदौर ने  राज्य वन सेवा (मुख्य) परीक्षा- 2020 की सूचना पहले ही जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 13 जून 2022 से 28 जून 2022 तक जाएगा।ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार दिनांक 18 जून 2022 से दिनांक 30 जून 2022 तक किया जा सकता है। प्रत्येक त्रुटि सुधार के लिए 50 रुपए सेवा कर देय होगा । यह परीक्षा आगामी 24 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी।

मध्य प्रदेश मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति औ पिछड़ा वर्ग के लिए 400 रुपए और शेष अन्य के लिए 800 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा।खंड अ में मध्य प्रदेश राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान तथा खंड ब में वानिकी एवं सामान्य विज्ञान से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द होगा बकाया वेतन का भुगतान, 20 जून तक खाते में आएगी इतनी राशि

इस परीक्षा में सफल हुए आवेदक राज्य वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो कि इंदौर में आयोजित की जाएगी।राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 ऑफलाइन पद्धति से आयोजित होगी। जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे एवं ऑफलाइन पद्धति से ओएमआर आधारित होगी।बता दे कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य वन सेवा परीक्षा 2020 के लिए जारी विज्ञापन क्रमांक 04/ 2020 दिनांक 28 दिसंबर 2020 के संदर्भ में आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दिनांक 15 जनवरी 2022 को घोषित किया गया था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews