Hindi News

मध्य प्रदेश मौसम : सोमवार को 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने चमकने की भी चेतावनी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
प्रदेश के 2 दर्जन जिलों में आज सोमवार को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा। आईए जानते है IMD का ताजा पूर्वानुमान
मध्य प्रदेश मौसम : सोमवार को 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने चमकने की भी चेतावनी

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। नदी नाले उफान पर आ गए है, सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई ।लगातार हो रही बारिश के चलते अबतक शहडोल  के बाणसागर डैम ,जबलपुर के बरगी डैम , टीकमगढ़ के बान सुजारा बांध, ग्वालियर  के तिघरा डैम, खजुराहो के रनगुवां बांध और उमरिया जोहिला डैम के गेट खोल दिए गए है।

आज सोमवार को भी ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, उज्जैन संभाग मौसम बदला रहेगा। आज 14 जुलाई को 45 जिलों में भारी से अति भारी का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है।अब तक एमपी में 75 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 1 जून से 12 जुलाई तक 239.8 मिमी की जगह 420.3 मिमी पानी गिर चुका है।

सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • भोपाल, रायसेन,सीहोर,  ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट ।
  • ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, सागर, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार  अलीराजपुर में भारी बारिश। अन्य शहरों में  हल्की बारिश का दौर ।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

  • मानसून द्रोणिका वर्तमान में सूरतगढ़, सीकर, ग्वालियर, सिद्धि, डाल्टनगंज, कोंटाई से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
  • एक द्रोणिका उत्तरी हरियाणा से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, जो दक्षिणी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र से होकर जा रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बारिश का दौर जारी है फिलहाल 17-18 जुलाई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

MP Weather Forecast till 17 July

 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews