मंगलवार तक मानसून ने प्रदेश 19 जिलों में दस्तक दे दी है। अगले 24 घंटे के अंदर मानसून के भोपाल, उज्जैन-जबलपुर में पहुंचने का अनुमान है। उम्मीद है किएक सप्ताह के अंदर मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।हालांकि सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में प्रवेश करेगा।आज बुधवार को गुजरात-राजस्थान से सटे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
लो प्रेशर एरिया (कम दवाब क्षेत्र) और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आज बुधवार को 5 जिलों में भारी बारिश और 50 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।इससे पहले मंगलवार को भोपाल, राजगढ़, धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सतना, टीकमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। शिवपुरी में ही पारा सबसे ज्यादा 40 डिग्री और सबसे कम तापमान इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
MP के कई जिलों में पहुंचा मानसून
बड़वानी, खरगोन, दक्षिणी खंडवा एवं बुरहानपुर के बाद मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी मानसून आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, हरदा, उत्तरी खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम (पचमढ़ी), छिंदवाड़ा, पांर्ढुना, सिवनी, बालाघाट, मंडला एवं डिंडौरी में पहुंच गया है। अगले 48 घंटों के दौरान भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून के पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद प्रदेश में बारिश का झमाझम दौर देखने को मिलेगा।अनुमान है कि चार-पांच दिन में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है।
वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां
वर्तमान में गुजरात एवं उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबद्ध ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण दिशा की और झुका हुआ है। इस मौसम प्रणाली से एक द्रोणिका झारखंड तक बनी है, जो मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से होते हुए जा रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में जम्मू के आसपास बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन सभी मौसम प्रणालियों के चलते वातावरण में नमी आ रही है और मध्यम से भारी बारिश का दौर बना हुआ है।
MP Weather : 21 जून तक ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
- बुधवार 18 जून : धार, झाबुआ, रतलाम, नीमच और मंदसौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में हल्की बारिश और तेज आंधी ।
- गुरूवार 19 जून : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड,दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश /हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ।
- शुक्रवार 20 जून : दमोह-पन्ना में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।ग्वालियर, जबलपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, कटनी में भारी बारिश ।भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश ।
- शनिवार 21 जून : दमोह-पन्ना में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट । राजगढ़, विदिशा, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश ।
MP Weather Forecast







