तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के मध्य प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। फिलहाल 28-29 मई तक मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है।आज सोमवार को 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक आंधी की रफ्तार हो सकती है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल से होते हुए रविवार को महाराष्ट्र पहुंच गया है और तेजी से आगे बढ़ रहा है , ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि मध्य प्रदेश में भी मानसून 15 जून की निर्धारित तारीख से पहले ही दस्तक दे सकता है।फिलहाल प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियों के चलते बारिश का दौर जारी है।
ये भी पढ़ें
1मध्य प्रदेश: नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्री पहुंचा, 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम, नए सिस्टम से छाएंगे बादल, रविवार-सोमवार को बारिश के आसार
2Ladli Behna Yojana : आज मिलेगा 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को तोहफा, CM जारी करेंगे 34वीं किस्त, खाते में आएंगे 1500-1500 रुपए
3वैश्विक ऊर्जा संकट पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया, कहा- भारत नागरिकों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा, राज्यों को जमाखोरी रोकने के निर्देश
4IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, 13 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, तबादला सूची जारी
आज सोमवार को कहां कैसा रहेगा मौसम
- भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, रीवा, इंदौर और उज्जैन संभाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
- इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना, मैहर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में आंधी, बारिश की संभावना है।
मंगलवार को एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम
- वर्तमान में दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी कर्नाटक पर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही यह सिस्टम ओडिशा तक द्रोणिका रेखा के रूप में फैला हुआ है। इस ट्रफ के साथ मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना और दक्षिणी छत्तीसगढ़ भी प्रभावित हो रहे हैं।
- उत्तर-पश्चिमी यूपी, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी गुजरात के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवातीय गतिविधियां दर्ज की गई हैं। इन सभी सिस्टमों के चलते प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में भी एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।
MP Weather : 28 मई तक ऐसा रहेगा मौसम
- 26 मई सोमवार: छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा में ऑरेंज अलर्ट। कहीं-कहीं 50 से 60 KMPH आंधी । नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, आगर, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी,मैहर जिले में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी।
- 27 मई मंगलवार: नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट पांढुर्णा जिलों में 50 KMPH तक हवा।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, मैहर जिलों में 30 से 40 किमी से हवा।
- 28 मई बुधवार: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, पांढुर्णा जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं ।सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं ।