MP Weather Update Today: फरवरी का महीना लगते ही मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हवाओं का रूख बदलने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से फरवरी के पहले सप्ताह में पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में प्रेरित चक्रवात बन गया है।इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है।उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। 1व 3 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ आने से प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
1मध्य प्रदेश: नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्री पहुंचा, 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम, नए सिस्टम से छाएंगे बादल, रविवार-सोमवार को बारिश के आसार
2Ladli Behna Yojana : आज मिलेगा 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को तोहफा, CM जारी करेंगे 34वीं किस्त, खाते में आएंगे 1500-1500 रुपए
3वैश्विक ऊर्जा संकट पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया, कहा- भारत नागरिकों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा, राज्यों को जमाखोरी रोकने के निर्देश
4IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, 13 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, तबादला सूची जारी
फरवरी में बादल बारिश के आसार
- 1 से 4 फरवरी के बीच रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा।
- 1 फरवरी को ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
- 2 फरवरी को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगरमालवा में बारिश के आसार है।
- 2 फरवरी से ठंड का असर बढ़ेगा, तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है।
- 3 फरवरी को कई जिलों बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।कहीं कहीं घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कई शहरों का तापमान 7 डिग्री से नीचे जा सकता है।