Hindi News

मध्य प्रदेश मौसम पर बड़ा अपडेट, 24 घंटे बाद एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम, फिर शुरू होगा झमाझम वर्षा का दौर

Written by:Pooja Khodani
Published:
बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा लेकिन 28 अगस्त से नया सिस्टम एक्टिव होने से शुक्रवार से दक्षिणी हिस्से में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होगा।
मध्य प्रदेश मौसम पर बड़ा अपडेट, 24 घंटे बाद एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम, फिर शुरू होगा झमाझम वर्षा का दौर

MP Weather Today: 48 घंटे में मध्य प्रदेश के मौसम में फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।गुरूवार को बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर आगे बढ़ेगा जिसके प्रभाव से शुक्रवार से फिर झमाझम बारिश दौर शुरू होगा।फिलहाल बुधवार गुरूवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। बता दे कि अब तक प्रदेश में औसत 35.6 इंच बारिश हो चुकी है जबकी प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 96 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है।30 अगस्त तक बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना है। पिछली बार 44 इंच से ज्यादा वर्षा हुई थी।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • वर्तमान में मानसून ट्रफ़, माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर गंगानगर, सिरसा, आगरा, बांदा, सीधी, संबलपुर से होते हुए ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र, दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य तक विस्तृत है और उपरोक्त चक्रवातीय परिसंचरणों से होकर गुजर रही है।
  • निम्न दाब क्षेत्र, ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में अवस्थित है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 2 दिनों में और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है।
  • दक्षिण हरियाणा और संलग्न उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ़ के रूप में, मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर 28° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 70° पूर्वी देशांतर में अवस्थित है।

Madhya Pradesh: 1 जून से 26 अगस्त तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 23% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 25% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 22% अधिक वर्षा हुई है। प्रदेश में अब तक औसत 35.6 इंच बारिश हो चुकी है। कोटा पूरा होने के लिए अब 1.4 इंच पानी की जरूरत है।
  • प्रदेश में जुलाई में 10 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर  संभाग के जिलों की स्थिति ठीक नहीं है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से  40% और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 30% से बारिश अधिक हुई है।
  • इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना में गिरा है। यहां 53.3 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 46 इंच, मंडला-टीकमगढ़ व अशोकनगर में 53 इंच के करीब बारिश हो चुकी है।

MP Weather Forecast Till 30 Aug

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews