भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आज सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) बुलाई गई है। बैठक में चार हाईवे पर टोल टैक्स लगाने, बैकलॉग पद भरने के लिए भर्ती अभियान एक साल बढ़ाने और न्यायिक सेवा के लिए को बॉन्ड भरने जैसे एक दर्जन प्रस्ताव रखें जाएंगे।इस बैठक में सभी मंत्री शामिल होंगे। उपचुनाव (MP By-election) की तारीखों से पहले यह बैठक अहम मानी जा रही है।
कैबिनेट बैठक में आएंगे ये प्रस्ताव
- प्रदेश के 4 राजमार्गों पर एक बार फिर टोल टैक्स (Toll Tax) लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग नए सिरे से एजेंसी तय करेगा।
- अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं नि:शक्तजनों के बैकलॉग पदों पर भर्ती के लिए चल रहे अभियान की अवधि 30 जून 2022 तक एक साल बढ़ाने पर प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 30 जून 2021 को विशेष भर्ती अभियान की अवधि समाप्त हो चुकी है।
- न्यायिक सेवा के चयनित उम्मीदवारों से बॉन्ड भरवाने का प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है। इसके तहत न्यायिक सेवा में चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति के समय 3 साल अनिवार्य रूप से देने संबंधी 5 लाख रुपए का बॉन्ड (बंधपत्र) होगा। मध्य प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम 2017 में संशोधन ।
- मानसिक चिकित्सालय इंदौर का उन्नयन सेंटर फार एक्सीलेंस पर चर्चा। इससे मनोरोग विषय में एमडी की चार, क्लीनिकल साइकोलॉजी में 18 एमफिल, साइकियाट्रिक सोशल वर्क में 18 एमफिल और साइकैट्रिक नर्सिंग डिप्लोमा कोर्स की 40 अतिरिक्त सीट होगी प्रारंभ।
- महाराजा कालेज छतरपुर का सभी संसाधनों सहित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (College) में संविलियन के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
1Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर! सांदीपनि स्कूलों की बसों का तय हो सकता है किराया
2प्रो. डॉ. प्रेम नारायण सक्सेना की जन्म शताब्दी पर भोपाल में समारोह, विश्वास सारंग बोले- उनके शिष्य आज भी उन्हें याद करते हैं
3मध्य प्रदेश के जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में 4.46% की वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू, पीजी फर्स्ट ईयर को अब मिलेंगे 81126 रुपए
4Gold Rate 12 October 2026: फिर गिरे सोने के दाम, जानिए भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों का 24K, 22K और 18K का लेटेस्ट रेट
