Hindi News

MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में बारिश की संभावना, सोमवार को केरल में मानसून की दस्तक

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में लगातार अरब सागर से नमी मिलने के कारण  तेज हवाओं के साथ बारिश ( MP Weather Changes ) का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में भोपाल समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। आज रविवार 30 मई को मौसम विभाग (Weather Department) ने फिर 6 संभागों के 3 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।वही सोमवार 31 मई को केरल (Kerla) में मानसून के दस्तक देने की संभावना है, ऐसे में 15 से 20 जून के बीच मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन संभागों में बारिश की संभावना, 15 जून के बाद मानसून की एंट्री

मौसम विभाग (Weather Alert) ने आज नौतपे के बीच एक बार फिर बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक,  इंदौर, भोपाल, उज्जैन, शहडोल, जबलपुर और होशंगबाद संभागों के जिलों और  गुना, सागर और दमोह में गरज चमक के साथ बारिश (Rain) की संभावना जताई है। वही इन संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने के भी आसार है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग (Weather Cloud) के अनुसार, मध्य प्रदेश और आसपास बने वेदर सिस्टम के कारण नमी आने का सिलसिला जारी है।वर्तमान में दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना है, जिसके कारण तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है।वही पूर्वी मध्य प्रदेश से विदर्भ तक भी ट्रफ लाइन बनी हुई है, जिसके चलते अरब सागर से लगातार  नमी आ रही है और मौसम में बदलाव हो रहा है। अगले 48 घंटों तक यह बारिश का दौर चलने वाला है, ऐसे में प्री मानसून एक्टिविटी शुरु होने के भी आसार है।

यह भी पढ़े.. UPPSC Recruitment 2021: 3620 पदों पर निकली है भर्ती, 2 लाख तक होगी सैलरी

भारतीय मौसम विभाग IMD (Monsoon 2021 Forecast Update) का पूर्वानुमान है कि तय समय से पहले अगले 24 घंटे में मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है,  जिसके चलते से केरल तथा कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।इसके बाद मानसून अपनी गति से बढ़ते हुए 5 जून तक गोवा पहुंच जाएगा।   वहीं झारखंड, बिहार, बंगाल समेत पूरे पूर्वी भारत में जारी बारिश में कमी हो सकती है। वहीं, पंजाब- हरियाणा,उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

Rainfall dt 30.05.2021
(Past 24 hours)
Raisen 13.4
Shajapur 10.0
Bhopal 3.4
Chindwara 4.4
Guna 4.2
Seoni 1.2
Indore 1.2
Hoshangabad 1.4
Khargone 1.4
Rajgarh trace
mm

MP WEATHER

MP WEATHER

WEATHER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews