ग्वालियर। गोले का मंदिर स्थित नारायण विहार कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए गए मकानों पर जिला प्रशासन ने आज कार्रवाई की। अवैध रूप से कब्जाई गई सरकारी जमीन को मुक्त करा लिया। लोगों के विरोध को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा । प्रशासन द्वारा मकानों को तोड़ने की जानकारी मिलते ही कुछ नेता मौके पर पहुँच गए और मुआवजे की मांग करने लगा और कहा कि जिन लोगों ने नोटरी की उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये। लेकिन आचार संहिता लगी होने के चलते नेताओं की नेतागिरी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी।
अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, अफसरों के सामने नेताओं की नहीं चली
Written by:Mp Breaking News
Published:





