ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले मध्य प्रदेश पुलिस के आरक्षक की पत्नी ने उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। टी आई शैलेन्द्र भार्गव के मुताबिक आरक्षक की पत्नी 9 अगस्त 2019 से गुमशुदा थी। कल वो अचानक ग्वालियर पहुंची और पति के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि शशि शर्मा नामक व्यक्ति ने पेय पदार्थ में नशीली चीज मिलाकर पिलाया और अपने साथ संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश लेे गया और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा । वो मौका पाकर ग्वालियर भाग आई। पुलिस महिला की शिकायत पर आरोपी शशि के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
आरक्षक की पत्नी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






