ग्वालियर। करंट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि बीमार होने के बाद भी ठेकेदार जबरदस्ती काम पर ले गया था। जयारोग्य अस्पताल पोस्ट मार्टम हाउस के बाहर डबरा से आई बदहवास बैठी मृतक इलेक्ट्रीशियन मदन की पत्नी सुधा ने पति की मौत के लिए ठेकेदार ठाकुर को जिम्मेदार बताया। सुधा का आरोप है कि उसके पति ने ठाकुर नाम के ठेकेदार से कुछ समय पहले 15 सौ रुपए उधार लिए थे जिसके बदले में ठाकुर उसके पति से अब तक 8 हजार रुपये का काम करा चुका है। सुधा का कहना है कि उसके पति की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। घर में तीन बच्चे हैं, परि वार की स्थिति ठीक नहीं है। आज ठाकुर उनके पति को जबरजस्ती घर से काम के लिए ले गया और उसके पति को करंट लगने की सूचना नहीं दी और अस्पताल से भाग गया। अस्पताल प्रबंधन ने इलेक्ट्रीशियन मदन की करंट लगने से हुई मौत की सूचना कंपू थाना पुलिस को दे दी पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है।
करंट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती इलेक्ट्रीशियन की मौत, पत्नी ने ठेकेदार पर लगाए आरोप
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






