ग्वालियर। पड़ाव थाना क्षेत्र में फूलबाग के पास ग्वालियर विकास प्राधिकरण के कार्यालय के सामने स्थित एक प्रमुख दैनिक अखबार के दफ्तर के सामने और सड़क आज अचानक कुछ किन्नरों ने हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं कुछ किन्नरों ने सड़क पर आने जाने वालों के साथ बदसलूकी करना शुरू कर दी, ओनी टी शर्त उतार दी जिसके बाद जनता ने उनकी जमकर पिटाई लगा दी। खास बात ये रही कि घटनाक्रम के समय तीन पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे लेकिन वे मूक दर्शक बने रहे।
अज शाम के समय करीब 6-7 किन्नर एक प्रमुख दैनिक अख़बार के दफ्तर के बाहर पहुंचे। दफ्तर का पता पूछते हुए कुछ उसके अन्दर दाखिल हो गए और उत्पात मचाने लगे कि हमारी फोटो खीचो । जबकि कुछ सड़क पर आते-जाते लोगों से बदसलूकी करने लगे।इसी बीच एक किन्नर ने सड़क पर जा रहे एक एक्टिवा सवार को धक्का देकर उसका मोबाइल छीन लिया और तोड़ दिया। दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और मारपीट शुरू हो गई। किन्नर की बदतमीजी से नाराज सड़क पर जा रहे और लोगों ने भी उसकी जमकर पिटाई लगाई इस बीच किन्नर ने अपनी टी शर्त उतार दी और बचने के लिए अख़बार के दफ्तर के नीचे स्थित कोचिंग संस्थानों में घुसने का प्रयास करने लगा लेकिन युवक ने उसके बाल पकड़कर सड़क पर घसीट लिया। युवक की हिम्मत देखकर लोगों ने अर्धनग्न किन्नर को जमकर पीटा
। इस घटनाक्रम की खास बात ये कि इस घटना के दौरान यहाँ तीन पुलिस कर्मी भी थे लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया वे मूक दर्शक बने रहे। इस बीच सूचना पर पड़ाव थाने का पुलिस बल मौके पर आ गया और पुलिस ने अखबार के दफ्तर में घुसे और सड़क पर हंगामा कर रहे सभी किन्नरों को पकड़ लिया और थाने ले आये। दरअसल पूरे मामले की जड़ एक वीडियो है जो दो दिन पहले वायरल हुआ था जिसमें एक होटल में चल रही पार्टी में डांस चल रहा था इस वीडियो में कुछ किन्नर एक दूसरे को पकड़कर डांस करते दिखाई दे रहे थे इस वीडियो के वायरल होने पर प्रमुख दैनिक अखबारो ने बड़ी चटपटी खबर लगा दी। इस खबर के प्रकाशित होने से पार्टी में मौजूद किन्नर भड़क गये और आज उन्होंने एक अखबार के दफ्तर और उसके सामने काफी हंगामा किया जो उनकी मारपीट का कारण बना। फिलहाल पुलिस ने सभी किन्नरों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।





