दिल्ली विधानसभा चुनाव नई दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आज आ रहे हैं। हम आपको यहां लगातार लाइव रूझान और नतीजों की जानकारी दे रहे हैं – कांग्रेस अपनी एक सीट भी खोती नज़र आ रही है। फिलहाल का अपडेट आम आदमी पार्टी – 63, बीजेपी- 7, कांग्रेस- 0 70 सीटों पर आज आ रहे हैं नतीजे अब तक आए रूझान से साफ लग रहा है कि आम आदमी पार्टी तीसरी बार दिल्ली पर कब्ज़ा करने जा रही है। दिल्ली में सरकार बनाने के लिये बहुमत का आंकड़ा 36 है और फिलहाल आप इससे काफी आगे दिख रही है। पिछले चुनाव में आप ने 67 सीटें जीती थी और इस बार भी अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ये आंकड़ा इसी के आसपास पहुंचेगा। आप ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। फिलहाल दूसरी पार्टी के रूप में उभर रही बीजेपी ने 67 और कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवारे उतारे थे। दिल्ली चुनाव में 70 सीटों के लिये 672 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है जिनमें 593 पुरुष और 79 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। 70 में से 63 सीटों पर आम आदमी पार्टी को बढ़त चुनाव आयोग के मुताबिक आप को 53 प्रतिशत, बीजेपी को 39 प्रतिशत अरविंद केजरीवाल 8027 से अधिक वोटों से आगे चौथे चरण की गिनती के रूझानों में आप 63 सीट के साथ लीड कर रही है, बीजेपी 7 कांग्रेस शून्य नई दिल्ली- मौजूदा सीएम केजरीवाल आगे पटपटगंज- डीप्टी सीएम मनीष सिसौदिया पीछे दिल्ली में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। हालांकि प्रारंभिक रुझानों में उसे 70 में से 63 सीटें मिल रही हैं। वहीं बीजेपी को 7 और कांग्रेस को 0 सीट मिलती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे है। और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। जबकि अलका लांबा चुनाव हारती दिख रही है। 70 सीटों के शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी 63 सीटों पर लीड कर रही है, बीजेपी 7, कांग्रेस ने अब तक खाता नहीं खोला नई दिल्ली सीट से मौजूदा सीएम अरविंद केजरीवाल आगे शुरूआती रूझान रूझान में आम आदमी पार्टी के अधिकांश उम्मीदवार आगे रूझानों में केजरीवाल आगे,सिसौदिया पिछे बीजेपी के तेजेंद्र पाल बग्गा पीछे अलका लांबा पीछे जनकपुरी से बीजेपी उम्मीदवार आगे 70 सीटों के रूझान आए- आम आदमी पार्टी 63 पर आगे आदमी पार्टी के प्रत्याशी राघव चड्ढा ने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के आरपी सिंह को 16 हजार से अधिक मतोंं से हराकर इस सीट पर कब्जा जमा लिया है। रूझानों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला आम आदमी पार्टी और बीजेपी में कड़ी टक्कर, एग्जिट पोल नतीजों में आप फिर सरकार बनाती दिख रही थी। फिलहाल शुरूआती रूझानों में भी आप बढ़त लिये हुए है।