Hindi News

भोपाल में ब्लैक फंगस के मरीजों में हो रही वृद्धि, अब तक 80 केस आये सामने, 22 ने खोई एक आंख की रौशनी

Written by:Harpreet Kaur
Published:
भोपाल में ब्लैक फंगस के मरीजों में हो रही वृद्धि, अब तक 80 केस आये सामने, 22 ने खोई एक आंख की रौशनी

भोपल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना से ठीक हुए पेशेंट्स में म्यकूरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस (Black fungus) के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहें है। इसको लेकर लोगों में डर स्थिति बनी हुई है। वही बात करें भोपाल की तो अब तक यहां 80 लोग ब्लैक फंगस इंफेक्शन के शिकार हो चुके है। जिसमें से 22 मरीज ऐसे है जिनकी एक आंख की रौशनी कम हो गई है। शहर के अलग-अलग अस्पलातों में इन सभी का इलाज चल रहा रहा।

यह भी पढ़ें…पन्ना : चौकी प्रभारी पर झूठे मामले में फसाने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से की निलंबित करने की मांग

भोपाल में मिले 80 केस
जानकारी के मुताबिक, राजधानी में कुछ ही दिनों में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 80 पहुंच तक चुकी है., जो एक चिंता का विषय है। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 30, बंसल अस्पताल में 17, चिरायु अस्पताल में 10 के साथ अलग-अलग हॉस्पिटल्स में इससे संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है वही इनमें से 22 मरीजों को एक आंख से दिखना बंद हो गया है।

शुगर के मरीज जल्द आते है चपेट में
बता दें, कोरोना से ठीक हुए ऐसे मरीज जिन्हें शुगर की बीमारी है, या अधिक मात्रा में स्टेरॉयड्स लेने वाले कोरोना मरीजों काे यह फंगस जल्द अपनी चपेट में ले रहा है। स्टेरॉयड्स कोरोना संक्रमित मरीजों की जान तो बचा रहा है लेकिन ऐसे मरीजों को ब्लैक फंगस का खतरा ज्यादा हो गया है।

यह भी पढ़ें…मुरैना में एसडीओ की ताबड़तोड़ कार्यवाही में 7 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, माफियाओं में दहशत का माहौल

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews