मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में कई बड़े ऐलान किए। मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इसी माह वेतन बकाया के रूप में अतिरिक्त 20,000 रुपये का भुगतान करने का ऐलान किया।
साथ ही वर्ष 2016 से 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए तृतीय श्रेणी के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को इसी माह उनकी पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन के बकाया का अतिरिक्त 35 प्रतिशत भुगतान करने की घोषणा की। प्रथम और द्वितीय श्रेणी के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को भी इसी माह उनके पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन बकाया का 15 प्रतिशत देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इन भुगतानों पर सरकार 281 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि इस माह से लेकर 31 मार्च, 2027 तक सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सकों की सेवाएं जारी रहेंगी और वे 31 मार्च, 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वन मित्रों के मासिक मानदेय को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये करने की भी घोषणा की गई।
NHM-आशा कार्यकर्ताओं को भी सौगात
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की बजटीय प्रतिबद्धता के अनुरूप, एनएचएम हिमाचल प्रदेश के तहत कार्यरत लगभग 9,000 आशा कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले मासिक प्रोत्साहन को 5,800 रुपये से बढ़ाकर 6,800 रुपये किया जाएगा। एनएचएम हिमाचल प्रदेश के तहत कार्यरत वे कर्मचारी, जिन्होंने अपने वेतन के युक्तिकरण के बाद सात वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें 1 अप्रैल, 2026 से संशोधित वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि बजटीय प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए एनएचएम हिमाचल प्रदेश के तहत कार्यरत आउटसोर्स स्टाफ नर्सों, फार्मासिस्टों, ऑपरेशन थिएटर सहायकों और प्रयोगशाला तकनीशियनों के लिए 25,000 रुपये प्रतिमाह तथा डेटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए 18,000 रुपये प्रतिमाह संशोधित पारिश्रमिक की घोषणा की। संशोधित पारिश्रमिक 1 सितंबर, 2026 से प्रभावी होगा।
31 मार्च 2027 तक प्रदेश में कोई भी डॉक्टर सेवानिवृत्त नहीं होगा।
इस निर्णय से स्वास्थ्य सेवाओं में अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता बनी रहेगी। pic.twitter.com/qggoHleRF7
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 15, 2026
हमारी सरकार ने वन मित्रों के 2,061 पद भरे हैं। उन्हें अभी तक 10,000 रुपये मानदेय मिल रहा था, जिसे बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया गया है।
सभी ग्राम पंचायतों में मल्टी टास्क वर्कर के 400 पद, शिक्षा विभाग में जूनियर असिस्टेंट लाइब्रेरी के 200 पद और जिला परिषद के अधीन ग्राम पंचायतों… pic.twitter.com/8GaqwhgWFY
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 15, 2026
प्रदेश की विकास गाथा लिखने में हमारे कर्मठ कर्मचारियों का योगदान अतुलनीय रहा है। अपने सेवाकाल में उन्होंने प्रदेश की प्रगति और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। आज पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स के हितों का ध्यान रखना हमारी सरकार की जिम्मेदारी के साथ… pic.twitter.com/6PRLxefyvd
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 15, 2026






