दशहरा सिर्फ़ अच्छाई की बुराई पर विजय का पर्व ही नहीं है बल्कि यह घर परिवार में खुशियों और उत्साह का त्योहार भी है। इसी दिन रंगोली बनाना एक प्राचीन परंपरा है जो सकारात्मक ऊर्जा सौभाग्य को घर की तरफ़ आकर्षित करती है। भारत में छोटी सी बड़ी हर त्योहार की आगमन पर रंगोली ज़रूर बनायी जाती है, रंगोली तरीक़े से त्योहार को मनाने का प्रतीक है।
रंगोली की हर एक डिज़ाइन अपने आप में ख़ास होती है। कई लोगों को सिंपल रंगोली बनाना पसंद होता है तो कई लोगों को तरह तरह की बड़ी बड़ी रंगोली बनाना पसंद होता है। त्योहार के आते ही लोग अपने मोबाइल में तरह तरह की रंगोली डिज़ाइन ढूंढने लगते हैं, अगर आप भी कन्फ्यूज है कि किस तरह की रंगोली डिज़ाइन इस बार दशहरे में बनानी चाहिए तो हम आपके लिए तरह तरह की डिज़ाइन लेकर आए हैं।
दशहरा पर घर सजाएं आसान और खूबसूरत रंगोली से (Dussehra Rangoli Designs)
सरल और आकर्षक डिज़ाइन

अगर आपके पास ज़्यादा समय नहीं है या फिर आपका घर ज़्यादा बड़ा नहीं है तो रंगोली बनाते समय सिंपल और आसान डिज़ाइन पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए। छोटे घरों और बालकनी में भी ये डिज़ाइन आसानी से फ़िट हो जाते हैं और बहुत सुंदर लगते हैं। फूलों की आकृतियां और हल्के रंगों का प्रयोग। तरह तरह के देसी रंग जैसे ही हल्दी, चावल, दाल का प्रयोग किया जा सकता है।
ट्रेडिशनल रंगोली डिज़ाइन

इस साल दशहरा 2025 पर 3D और ट्रेडिशनल पैटन भी काफ़ी पसंद किया जा रहा है। 3D डिज़ाइन में फूलों और पत्तियों का उपयोग करके गहराई और टेक्सचर लाया जा सकता है। ट्रेडिशनल डिज़ाइन में रावण दहन, माँ दुर्गा, भगवान श्रीराम या फिर गणेश जी की आकृति बनायी जा सकती है।
फूलों की रंगोली

फूलों की रंगोली को सबसे ख़ास माना जाता है क्योंकि ये पर्यावरण के लिए बहुत सुरक्षित होती है। रंगोली बनाने के लिए आप तरह तरह के रंग बिरंगे फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, अब दशहरा कि अगले दिन जब फूलों की पंखुड़ियां सुखा कर काली पड़ जाए तो आप इन्हें प्राकृतिक खाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते। ये रंगोली ख़ूबसूरत भी बहुत लगती है और प्रकृति को जीवंत बनाए रखने में मदद करती है।





