Hindi News

Indore News: पुलिस ने बाइक चोरी के इल्जाम में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

Published:
Indore News: पुलिस ने बाइक चोरी के इल्जाम में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी से आम जनता खासी परेशान नजर आ रही है। घटना को रोकने के लिए पुलिस भी लगातार कार्यवाई कर रही है, उसके बावजूद वाहन चोरी की घटना रुकने का नाम नही ले रही है। इसी बीच तुकोगंज पुलिस ने एक वाहन चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है।

ये है पूरा मामला

दरसअल, पूरी घटना इंदौर की तुकोगंज थाना क्षेत्र की है, जहां पलासिया क्षेत्र में रहने वाले फरयादी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बाइक चोरी हो गई है। वहीं, रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगलना शुरू किया तो उसमें दो बदमाश वाहन ले जाते हुए दिखे, जिसके आधार पर पुलिस ने सूरज जाटव निवासी लाल का बगीचा बड़ा कुआं के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सूरज ने अपने दोस्त रोहित के साथ चोरी करना कुबूल किया। साथ ही पुलिस द्वारा उम्मीद भी जताई जा रही कि आरोपी से और भी चोरी के अन्य वाहन जब्त हो सकते हैं। आपको बता दें पूर्व में आरोपी सूरज द्वारा बाणगंगा थाना क्षेत्र में नकबजनी की घटना को अंजाम दे चुका है। फिलहाल रोहित अभी फरार चल रहा है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shashank Baranwal
लेखक के बारे में
पत्रकारिता उन चुनिंदा पेशों में से है जो समाज को सार्थक रूप देने में सक्षम है। पत्रकार जितना ज्यादा अपने काम के प्रति ईमानदार होगा पत्रकारिता उतनी ही ज्यादा प्रखर और प्रभावकारी होगी। पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र है जिसके जरिये हम मज़लूमों, शोषितों या वो लोग जो हाशिये पर है उनकी आवाज आसानी से उठा सकते हैं। पत्रकार समाज मे उतनी ही अहम भूमिका निभाता है जितना एक साहित्यकार, समाज विचारक। ये तीनों ही पुराने पूर्वाग्रह को तोड़ते हैं और अवचेतन समाज में चेतना जागृत करने का काम करते हैं। मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी ने अपने इस शेर में बहुत सही तरीके से पत्रकारिता की भूमिका की बात कही है– खींचो न कमानों को न तलवार निकालो जब तोप मुक़ाबिल हो तो अख़बार निकालो मैं भी एक कलम का सिपाही हूँ और पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूँ। मुझे साहित्य में भी रुचि है । मैं एक समतामूलक समाज बनाने के लिये तत्पर हूँ। View all posts by Shashank Baranwal
Follow Us :GoogleNews