Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने फिर एक मकान में सेंध लगाते हुए चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया है। फरियादी ने चोरी की घटना की शिकायत थाने पर दर्ज कराई है, पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर शहर में इन दिनों अपराध फिर बढ़ते नज़र आ रहे है, जिसमें चोरी, चैन स्नेचिंग, चाकूबाजी और नशा खोरी जैसी घटना शामिल है हालांकि पुलिस अपराधियों को पकड़ कर उनको सजा दे रही है। ताज़ा मामले में इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र के बायपास स्थित प्लेटिनम पेरेडाईस में बुधवार रात चोरों ने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें
1इंदौर में भीषण आग का तांडव: EV कार चार्जिंग में शॉर्ट सर्किट, 4 सिलेंडर फटने से 7 लोग जिंदा जले, 3 झुलसे
2दर्द से तड़प रही महिला को मिली राहत, इंदौर में डॉक्टरों ने निकाला 6.3 किलो का खतरनाक ओवरी ट्यूमर
3धार भोजशाला मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई, ASI की सर्वे रिपोर्ट पर दाखिल आपत्तियों पर होगी बहस
4इंदौर मेट्रो के 17 किमी रूट पर CMRS का फाइनल निरीक्षण, 18 मार्च को होगा 80 की स्पीड पर ब्रेक टेस्ट
जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस
चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट