इंदौर। आकाश धोलपुरे।
देश में साधु संतों के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचारों से आहत षट्दर्शन संत समिति म.प्र में अध्यक्ष महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने बुधवार को अनूठा अनशन किया। इंदौर के गोमटगिरी आश्रम में कंप्यूटर बाबा और उनके शिष्य राघव दास जी महाराज द्वारा धूनी रमाने का 7 घंटे का अनशन आज सुबह 9 बजे से शुरू किया गया। तपती धूप में कंडो के अंगारों के बीच 7 घण्टे चलने वाले अनशन के जरिये देश मे फैली महामारी की खिलाफत अपने ही अंदाज में की। इसके साथ ही यूपी के बुलंद शहर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का विरोध भी किया।अनशन सुबह 9:00 बजे से शाम को 4:00 बजे तक किया जा रहा है और कंप्यूटर बाबा धूप में बैठकर और कन्डों के बीच धूनी रमाए हुए है। बता दे कि तपती धूप में अंगार के बीच कठिन तपस्या करना सहज नहीं होता है आम आदमी तो कुछ मिनिट में ही ऐसी स्थिति में बाहर आ जाये लेकिन कंप्यूटर बाबा ने यूपी सरकार के खिलाफ मध्यप्रदेश के इंदौर से ही विरोध का बिगुल बजा दिया है। विरोध स्वरूप किये गए अनशन के दौरान वो पोस्टर भी लगाए गए है जिसमे में यूपी सरकार और कोरोना कि खिलाफत नजर आ रही है। एक दिन पहले ही कंप्यूटर बाबा ने साधु संतों पर हो रहे हमलों का विरोध कर साफ कर दिया था बुलंद शहर में 2 साधुओं की हत्या की उच्चस्तरीय जांच हो नही तो देशभर
से हजारों संत एकजुट होकर यूपी में आंदोलन करेंगे और आज उन्होंने विरोध का आगाज कर दिया है।
तपती धूप में अंगारों के बीच कंप्यूटर बाबा का अनशन
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






