Hindi News

Japan में आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, वैज्ञानिकों ने सुनामी का अलर्ट किया जारी

Written by:Rishabh Namdev
Published:
एक बार फिर फिर जापान की धरती भूकंप से कांप उठी है। दरअसल जापान के इजू द्वीप पर सुबह के 5 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
Japan में आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, वैज्ञानिकों ने सुनामी का अलर्ट किया जारी

जापान में भूकंप के झटकों ने एक बार फिर लोगों को दहशत में डाल दिया है। दरअसल मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब जापान के इजू द्वीप पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है। वहीं जानकारी में सामने आया है कि झटके इतनी तेज थे कि दहशत के चलते कई लोग अपने घरों से बाहर आ गए थे।

दरअसल जापान में भूकंप का खतरा अधिक है। इसीलिए यहां भूकंप को लेकर अधिक सतर्कता बरती जाती है। वहीं मंगलवार सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता बेहद तेज बताई जा रही है। वहीं इसकी जानकारी जापान के मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से दी गई।

घरों से बाहर निकल आए लोग

जानकारी के अनुसार जापान में आए भूकंप के बाद वैज्ञानिकों द्वारा सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। जिससे साफ होता है कि भूकंप के झटके कितने तेज थे। इजू द्वीप पर 5 बजे के आसपास आए इस भूकंप के चलते कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दरअसल भूकंप को लेकर लोगों में खौफ देखा गया है। वहीं इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद लोगों में चिंता और बढ़ गई है।

भूकंप क्यों आता है?

वहीं आपको जानकारी दे दें कि भूकंप क्यों आता है बता दें कि जब जमीन के नीचे प्लेटों में हलचल होती है। दरअसल इन प्लेटों के टकराने और दबाव बढ़ने से ऊर्जा बाहर निकलती है, जिससे भूकंप आता है।जानकारी के अनुसार यह ऊर्जा प्लेटों के बार-बार टकराने से उत्पन्न हो जाती है, और जब यह ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है, तब उसे ही हम भूकंप के झटके कहते हैं।

इससे कैसे बचा जाए?

-भूकंप आने पर तुरंत खुले क्षेत्र में चले जाएं, लिफ्ट का उपयोग न करें।
-घर में गैस सिलेंडर और बिजली का मेन स्विच बंद कर दें।
-वाहन न चलाएं और न ही किसी वाहन में यात्रा करें।
-सुरक्षित और ढके हुए स्थान पर खड़े हो जाएं।
-कुएं, तालाब, नदी, समुद्र और कमजोर मकानों के पास न खड़े हों।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews