MP Breaking News

जबलपुर के गौरीघाट में पेट्रोलिंग के दौरान पलटी होमगार्ड की मोटरबोट, जवानों ने तैरकर बचाई जान; क्षमता से ज्यादा लोग बैठाने की होगी जांच

जबलपुर के गौरीघाट में पेट्रोलिंग के दौरान बीच नदी में पलटी होमगार्ड की मोटरबोट, कुछ जवान तैरकर निकले तो कुछ को नाविकों ने बचाया; डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीरज सिंह ठाकुर बोले- क्षमता से ज्यादा जवान बैठाने और हादसे के कारणों की होगी जांच
Jabalpur News

जबलपुर: गौरीघाट में पेट्रोलिंग के दौरान होमगार्ड जवानों से भरी मोटरबोट बीच नदी में पलट गई। हादसे के बाद कुछ जवान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि कुछ जवानों को वहां मौजूद नाविकों ने बचाया। घटना की जानकारी मिलते ही होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीरज सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीरज सिंह ठाकुर के मुताबिक मोटरबोट पेट्रोलिंग के लिए नदी में गई थी, इसी दौरान बीच नदी में वह पलट गई। राहत की बात यह रही कि जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया। नदी में डूबी मोटरबोट को बाहर निकालने की कोशिश की जाएगी।

क्षमता से ज्यादा जवान बैठाने की भी होगी जांच

हादसा कैसे हुआ और मोटरबोट में उसकी क्षमता से अधिक जवान सवार थे या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने कहा कि शुरुआती तौर पर मोटरबोट चालक की गलती नजर आ रही है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गौरीघाट में पेट्रोलिंग की व्यवस्था जारी रखने के लिए दूसरी मोटरबोट भेजी जा रही है।

जबलपुर से वंदना झा की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews