Hindi News

Jabalpur News : शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगे 19 लाख 50 हजार रुपए, आरोपी गिरफ्तार

Written by:Amit Sengar
Published:
पुलिस पूछताछ कर रही है और ठगी के तार कहां-कहां से जुड़े हैं इस बात का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Jabalpur News : शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगे 19 लाख 50 हजार रुपए, आरोपी गिरफ्तार

indore news fake masala

Jabalpur News : देश में साइबर ठग हाईटेक होते जा रहे हैं और ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से आ रहा है जहाँ एक युवक के साथ 19 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले साइबर फ्रॉड को राजस्थान पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस आरोपी को लेकर जबलपुर पहुंच गई है, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी दीपांशु गुप्ता को एक ऑनलाइन लिंक मिली जिससे शेयर ट्रेडिंग में पैसा डबल करने के नाम पर मैसेज प्राप्त हुआ था। युवक ने जब इस लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से 19 लाख 50 हजार रुपए गायब हो गए। जिसकी शिकायत फरियादी ने राज्य साइबर पुलिस से की। पुलिस की टीम ने मामले में संज्ञान लेते हुए विवेचना शुरू की तो पता चला कि आरोपी राजस्थान का निवासी निकला। लिहाजा पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए राजस्थान रवाना हो गई और रविवार को उसे लेकर जबलपुर पहुंची।

ठगी के तार कहां-कहां से जुड़े, जाँच में जुटी पुलिस

जिस खाते में फरियादी ने पैसे ट्रांसफर किए थे वह बैंक खाता विकास यादव नामक युवक का है। राजस्थान में विकास यादव की लोकेशन ट्रेस करके पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। विकास यादव के अकाउंट में 10 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन होना भी पाया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और ठगी के तार कहां-कहां से जुड़े हैं इस बात का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !