Hindi News

AIIMS Recruitment 2025 : 325 पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 2 लाख पार, जानें आयु पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

Written by:Pooja Khodani
Published:
मेडिकल उम्मीदवार के लिए एमडी,एमएस की डिग्री, नॉन मेडिकल उम्मीदवार के लिए मास्टर डिग्री और पीएचडी के साथ वर्क एक्सपीरियंस अनिवार्य है।
AIIMS Recruitment 2025 :  325 पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 2 लाख पार,  जानें आयु पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

AIIMS Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स ऋषिकेश ने फैकल्टी के 97 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in के माध्यम से 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली एम्स के लिए नॉन-फैकल्टी (ग्रुप ए)के भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अप्रैल तक वेबसाइट https://www.aiimsexams.ac.in/ पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 14 से 16 अप्रैल 2025 तक खुली रहेगी। इसके अलावा दिल्ली एम्स ने अलग-अलग विभागों में 199 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट 10 अप्रैल 2025 से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मई 2025 है।

Delhi AIIMS Recruitment

कुल पद: 199

पदों का विवरण: इन पदों में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसी उच्च श्रेणी की नियुक्तियां शामिल हैं। इस भर्ती का उद्देश्य संस्थान में विभिन्न शिक्षण और चिकित्सा विभागों को मजबूत करना है।

आयु सीमा: सभी पदों के लिए सामान्य ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष है। जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और सरकारी कर्मचारियों के लिए आयु में छूट 5 वर्ष और ओबीसी श्रेणी के लिए 3 वर्ष है।

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी के लिए 3000, ईडब्ल्यूएस और एससी/एसटी के लिए 2400 (एससी/एसटी उम्मीदवारों को शुल्क वापस किया जाएगा) और पीडब्ल्यूबीडी के लिए शुल्क में छूट दी जाएगी।

वेतन: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग सैलरी निर्धारित की गई है।

  • प्रोफेसर: ₹1,68,900 – ₹2,20,400
  • एडिशनल प्रोफेसर: ₹1,48,200 – ₹2,11,400
  • एसोसिएट प्रोफेसर: ₹1,38,300 – ₹2,09,200
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: ₹1,01,500 – ₹1,67,400

महत्वपूर्ण तिथियां

  • योग्य और इच्छुक कैंडिडेट 10 अप्रैल 2025 से अप्लाई कर सकते हैं।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मई 2025 है।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर भर्ती लिंक खोजें।
  • खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म को सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म को सेव करें।

Rishikesh AIIMS Recruitment

कुल पद: 97

पदों का विवरण:

  • प्रोफेसर : 29
  • एडिशनल प्रोफेसर : 15
  • एसोसिएट प्रोफेसर : 27
  • असिस्टेंट प्रोफेसर : 26

आयु सीमा : उम्मीदवारों के लिए एज लिमिट 50 से 58 साल के बीच निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी

योग्यता : मेडिकल उम्मीदवार के लिए एमडी,एमएस की डिग्री, नॉन मेडिकल उम्मीदवार के लिए मास्टर डिग्री और पीएचडी के साथ वर्क एक्सपीरियंस अनिवार्य है।

सैलरी : 1.38 से 2.20 रुपए प्रतिमाह

आवेदन शुल्क : सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 3000 रुपए, एससी/एसटी के लिए 500 रुपए और पीडब्ल्यूबीडी के लिए कोई शुल्क नहीं।

चयन प्रक्रिया: इंटरव्यू के द्वारा

आवेदन की लास्ट डेट: 16 अप्रैल 2025

Delhi AIIMS Recruitment

कुल पद: 29

इन पदों पर भर्ती: इस भर्ती के माध्यम से सीनियर बायोकेमिस्ट, सीनियर केमिस्ट, सीनियर टेक्निकल एडिटर, एजुकेशनल मीडिया Generalist, बायोकेमिस्ट, केमिस्ट फॉर बायोकेमिस्ट्री, केमिस्ट्री फाॅर न्यूकिल्यर मेडिसिन, चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट, वेलफेयर ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी।

आयु सीमा : अलग अलग पदों के अनुसार आयु सीमा 30, 35 और 40 साल निर्धारित की गई है।

योग्यता :पद के अनुसार मास्टर डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल, पीएचडी

सैलरी :पे लेवल- 10 से 11 के अनुसार

आवेदन शुल्क : अनारक्षित, ओबीसी के लिए 3000 रुपए, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए 2400 रुपए और दिव्यांग के लिए नि:शुल्क

चयन प्रक्रिया: रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख : 11 मार्च 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 11 मार्च 2025
  • आवेदन शुरू करने की आखिरी तारीख : 10 अप्रैल 2025
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन की शुरुआत : 14 अप्रैल 2025
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट : 16 अप्रैल 2025
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews