Hindi News

AIIMS Recruitment : 350 से ज्यादा विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 50 हजार पार, 20 जनवरी से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
बिलासपुर और कल्याणी एम्स के अलावा नई दिल्ली एम्स ने जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने वाले छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर के माध्यम से 25,000 रुपए की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी।
AIIMS Recruitment : 350 से ज्यादा विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 50 हजार पार, 20 जनवरी से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

jobs

AIIMS Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बिलासपुर, कल्याणी और दिल्ली में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली गई है।इसमें एम्स बिलासपुर में 110, दिल्ली एम्स में 220 और कल्याणी एम्स में 45 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट अलग अलग है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय सीमा से पहले जाकर आवेदन कर सकते है, अंतिम तिथि निकलने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

Bilaspur AIIMS Recruitment

कुल पद : 110

भर्ती विवरण

  • प्रोफेसर: 22 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर: 16 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर: 16 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: 56 पद

आयु सीमा: प्रोफेसर: 58 वर्ष (प्रत्यक्ष), 56 वर्ष (प्रतिनियुक्ति), एसोसिएट/सहायक प्रोफेसर: 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

योग्यता: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क: सभी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2360 रुपये (GST शुल्क सहित) निर्धारित किया गया है वहीं एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 1180 रुपये (GST शुल्क सहित) जमा करना होगा। आवेदन शुल्क नॉन रिफंडेबल होगा, किसी भी स्थिति में शुल्क की वापसी नहीं की जाएगी। शुल्क का भुगतान NEFT के माध्यम से किया जा सकता है। पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी: चयनित उम्मीदवार को 1.38 लाख से 2.20 लाख तक सैलरी मिलेगी।उम्मीदवार को 03 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसे सक्षम प्राधिकारी के विवेक के अनुसार बढ़ाया/घटाया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन

  • अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन पत्र अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके इसे पूर्ण रूप से भरकर एवं साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करके निर्धारित पते पर भेज दें
  • उप निदेशक (प्रशासन), प्रशासनिक ब्लॉक, तीसरी मंजिल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, कोठीपुरा, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश-174037″ के पते पर सायं 5 बजे तक अवश्य पहुंचा दें।
  • ध्यान रखें कि ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जनवरी तो ऑफलाइन आवेदन पत्र निर्धारित पते पर पहुंचने की लास्ट डेट 22 जनवरी 2025 तय की गई है।

Delhi AIIMS Recruitment 2025

कुल पद:220

पदों का विवरण

  • अनारक्षित 91
  • ईडब्ल्यूएस 21
  • ओबीसी 56
  • एससी 35
  • एसटी 17

आयु सीमा: जारी नहीं

योग्यता: एमबीबीएस/बीडीएस या इसके समकक्ष एमसीआई/डीसीआई की डिग्री होनी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने आवेदन शुरू होने से तीन साल पहले एमबीबीएस/बीडीएस की डिग्री पूरी की है, वो आवेदन के योग्य होंगे। अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग से पहले अपना डीएमसी/डीडीसी रजिस्ट्रेसन करना होगा।

आवेदन शुल्क: नहीं

वेतनमान: जूनियर रेजिडेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56,100/- रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया:  मेरिट लिस्ट अभ्यर्थियों के (I,II और फाइनल परीक्षा) कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। वहीं संस्थानों के छात्रों की मेरिट आईएनआई सीईटी पीजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन जनवरी 2025 सेशन के अंकों से तैयार होगी। इस भर्ती के लिए अलग से किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।

KALYANI AIIMS Recruitment

कुल पद: 45

आयु सीमा: जो कोई भी उम्मीदवार एम्स कल्याणी में इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष होनी चाहिए।

योग्यता: उम्मीदवार जो कोई भी एम्स के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए।

सैलरी: सैलरी के तौर पर 15,600 रुपये से 39,100 रुपये + ग्रेड पे 6,600 रुपये दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क: अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 1000 रुपये। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: कोई शुल्क नहीं।

कैसे होगा चयन: इंटरव्यू (ऑनलाइन और ऑफलाइन (हाइब्रिड मोड))

  • तिथि: 21 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2025
  • समय: प्रातः 9:30 बजे से
  • स्थान: प्रशासनिक भवन, प्रथम तल, समिति कक्ष, एम्स कल्याणी, पिन कोड – 741245
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews