UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तरप्रदेश में आंगनवाड़ी में नौकरी करने का सुनहरा मौका सामने आया है। इस भर्ती के तहत 24 जिलों में 16 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे। उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए राज्य में विभिन्न आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बता दें कि इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। केवल महिला उम्मीदवार ही आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म भर सकती हैं। हर जिले के आवेदन की अंतिम तारीख अलग-अलग तय की गई है इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय से पहले अपना आवेदन जमा कर दें।

जिलेवार भर्ती की संख्या

ये भर्ती यूपी के 24 जिलों में निकली है। जो इस प्रकार हैं— ललितपुर (262), शामली (242), सीतापुर (1408), लखीमपुर खीरी (1407), प्रतापगढ़ (1274), देवरिया (802), गाजियाबाद (411), बस्ती (899), बिजनौर (1016), औरैया (728), एटा (642), बागपत (553), गौतमबुद्ध नगर (240), हापुड़ (290), महोबा (285), अबेडकर नगर (849), अलीगढ़ (907), पीलीभीत (453), चंदौली (528), गोंडा  (725), झांसी (532), गोरखपुर (622), भदोही (369), आजमगढ़ (1554)।

शैक्षिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। केवल महिला उम्मीदवार ही आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म भर सकती हैं।

आयु सीमा

आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल तक होनी चाहिए।

आवेदन की प्र​क्रिया

सबसे पहले UP ICDS की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
यहां अपना जिला चुनें और Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट करें।
अब पंजीकृत नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें और मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भर दें।
अपनी सभी बेसिक डिटेल्स, शैक्षिक योग्यता जैसी जानकारी भर दें।
फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें।
आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।